अम्बिकापुर । घर के सामने सड़क पर पांच वर्षीय बच्ची को ऑटो चालक टक्कर मारकर भाग गया। बच्ची को गंभीर स्थिति में स्वजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतिका आंचल पिता भोला राम 5 वर्ष लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर की रहने वाली थी। 15 फरवरी की शाम करीब छह बजे आंचल और उसका सात वर्षीय बहन सुमित्रा अपने पिता से पैसा मांगे। इन्हें पैसा देने के बाद भोला राम अपनी पत्नी हिरमेत के साथ घर के काम में व्यस्त हो गया। कुछ देर बाद दरवाजे पर बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वह बाहर निकला तो भीड़ जमा थी और सड़क पर आंचल बेहोश पड़ी थी। पूछताछ करने पर मौजूद लोगों ने काले रंग के ऑटो द्वारा टक्कर मारकर भागने की जानकारी दी। बच्ची को निजी वाहन से स्वजन लखनपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, यहां से रेफर करने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया, यहां इलाज के दौरान 15 फरवरी की शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव स्वजनों को सौंप दिया है। दुर्घटनाकारित आटो ग्राम गोरता निवासी किसी व्यक्ति का बताया जा रहा है।

अज्ञात कार की टक्कर से घायल ग्रामीण की मौत

अंबिकापुर-लखनपुर मार्ग पर स्थित मेंड्राकला के पास अज्ञात कार का चालक एक ग्रामीण को टक्कर मारकर भाग निकला। गंभीर रूप से जख्मी ग्रामीण को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सेवित कुमार पिता नंदकेश्वर कुम्हार 52 वर्ष मेंड्राकला का रहने वाला था। 15 फरवरी की शाम वह सड़क के किनारे खड़ा था, तभी अंबिकापुर से लखनपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार अज्ञात कार के चालक ने उसे ठोकर मार दिया। दुर्घटना में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Categorized in: