रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- महिला एवं बाल विकास परियोजना रामचंद्रपुर के द्वारा महावीरगंज के हाईस्कूल मैदान आयोजित मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह समारोह 25 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान विधायक बृहस्पत सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष शीला सिंह, जिला पंचायत सभापति राजेश यादव ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मधु गुप्ता ,जनपद उपाध्यक्ष बी डी लाल गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि सामूहिक विवाह में सम्मिलित हो वर वधु को आशीर्वाद दिया एवं नव दंपति जीवन की शुभकामनाएं दी।

विधायक के सामूहिक विवाह में शामिल होने के पूर्व युवक कांग्रेस के नेता दिलीप गुप्ता केवली एवं जसवंत सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों मोटरसाइकिल की रैली निकालकर आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर बृहस्पति सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के द्वारा समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किया जा रहा है शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंच रहा है आप सबों की आज यहां इतनी संख्या में उपस्थिति सरकार के प्रति बढ़ते विश्वास का परिचायक है। श्री सिंह ने सामूहिक विवाह में सम्मिलित जोड़ों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। साथ ही भूपेश बघेल सरकार की जमकर सराहना करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार हर क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है भूपेश बघेल सरकार ने ही सामूहिक विवाह के लिए 15000 से खर्च की राशि बढ़ाकर 25000 कर दी। अनावश्यक शादी में खर्च सादगी पूर्ण शादी को बढ़ावा देने एवं दहेज प्रथा को खत्म करने सहित अन्य उद्देश्यों के साथ सामूहिक विवाह का आयोजन सरकार के द्वारा किया जाता है। इस दौरान महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी विनय यादव, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह महावीरगंज सरपंच मीना नागवंशी गम्हरिया सरपंच प्रतिमा सिंह जनपद सदस्य मीना नागवंशी सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Categorized in: