रामानुंजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रामचंद्रपुर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत ओरंगा में थाना रामचंद्रपुर पुलिस एवं समाज सेवी उदय कुमार पण्डो द्वारा  सरपंच अनिता पण्डो के उपस्थिति में जनजागरूकता शिविर आयोजन किया गया। इसमें थाना प्रभारी एन.के.पैकरा ने महिलाओं एवं बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों व सुरक्षा से संबंधित बातों की जानकारी दी गई।  

                     जनजागरुकता शिविर में ग्रामीण जनों को महिलाओं एवं नाबालिक बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों के संबंध में विस्तार से समझाया गया तथा ऐसे अपराधियों से सजग रहने आगाह किया गया। साथ ही उपस्थित नाबालिक बच्चियों को पाॅक्सो एक्ट , लैंगिक अपराध एवं गुड टच , बैड टच , आत्म सुरक्षा , टोल फ्री नंबर की जानकारी दी गई । महिलाओं को घरेलू हिंसा, यौन उत्पीडन, नशा मुक्ति अन्य आवश्यक जानकारियां देकर जागरूक किया गया । इसके साथ-साथ समाज सेवी सर्व विशेष पिछड़ी जनजाति समाज कल्याण समिति के प्रांतीय अध्यक्ष उदय पण्डो के द्वारा जन-जागरूकता शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया और सभी प्रकार के नशा छोड़ने का अनुरोध किया और शिक्षा, स्वच्छता , स्वास्थ्य , अंधविश्वास झाड़-फूंक के प्रति जागरूक कर वर्तमान में सरकार के समस्त विभागों में संचालित महत्त्वपूर्ण योजनाओं के बारे में बताकर जागरुकता पूर्ण  समस्त योजनाओं को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया ।इस दौरान वे जनजागरूकता शिविर लगाकर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से बचाव हेतु जागरूक किया गया और डॉ.खूबचंद बघेल आयुष्मान भारत योजना के लाभ लेने एवं कार्ड बनाने का नियम बताया गया, राशनकार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता इत्यादि का महत्व को बताया एवं सभी को समय रहते बनाने के लिए जागरूक किया , जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ एवं अस्पताल में प्रशव कराने पर प्रोत्साहन राशि के बारे में बताया गया, संजीवनी कोष योजना, आयुषमति योजना, पोषण पुनर्वास योजना, परिवार नियोजन के अंतर्गत महिला नसबंदी एवं पुरुष नसबंदी के महत्व एवं प्रोत्साहन राशि के बारे में बताया , रक्तदान के महत्व को बताया गया और रक्तदान करने के लिए जागरूक किया क्यों कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग भय से जरूरत पड़ने पर अपने घर के सदस्यों के लिए भी रक्तदान नहीं करते हैं । महतारी एक्सप्रेस 102 , आपातकालीन सेवा के लिए 108  ,  112,  104,  मुक्तांजलि शव वाहन 1099 एवं समय से टीकाकरण कराना, कुपोषण, खुश की कमी, उल्टी-दस्त होने के कारण शरीर निर्जलीकरण होना , टीबी बीमारी,  रेबीज़ , कैंसर, मलेरिया से बचाव,  सर्प काटने पर सरकारी अस्पतालों में समय से आकर ईलाज कराने के लिए प्रेरित करना, अंधविश्वास झाड़-फूंक के प्रति जागरूक होकर सरकारी अस्पतालों में समय के साथ ईलाज करवाने हेतु प्रेरित करना, भूत – प्रेत , जादू टोना , डाया – डायन कानून अपराध के बारे जागरूक किया ,  गांव के सभी ओझा,बैगा , देवार, मोलवी लोगों के द्वारा मरीजों को झाड़-फूंक करने में और गैर कानूनी तरीके से ईलाज करने वाले अनलिगल प्रैक्टिसनर लोगों को भी निवेदन करते हुए बोला गया कि बीमार लोगों को गांव में ईलाज करने एवं झाड़-फूंक में फंसाकर न रखें उन्हें अतिशीघ्र सरकारी अस्पतालों में भेजें । इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Categorized in: