रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- बलरामपुर रामानुजगंज जिले की महत्वकांक्षी पोल्ट्री फार्म, डेयरी फार्म रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत विजयनगर में खोला गया जिसके लिए लोक निर्माण विभाग के द्वारा डेढ़ करोड़ से अधिक राशि खर्च पोल्ट्री फार्म,डेयरी फार्म का निर्माण भी कराया गया था परंतु या योजना धीरे-धीरे प्रशासनिक उदासीनता के शिकार हो रही है पोल्ट्री फार्म के लिए बने 8 बड़े बड़े कमरे जहां अब जर्जर होने लगे हैं वही डेयरी फार्म की भी स्थिति दयनीय  होते जा रही है।

                                 

गौरतलब है कि 2015-16 में तत्कालिक कलेक्टर एलेक्स पाल मेनन की पहल पर पशुधन विकास विभाग के द्वारा पोल्ट्री फार्म डेयरी फार्म एवं गोटरी फार्म खोले जाने की पहल हुई जिसके लिए लोक निर्माण विभाग के द्वारा करीब देढ करोड़ रुपए से अधिक राशि से लोक निर्माण विभाग के द्वारा आईएपी योजना अंतर्गत डेयरी फार्म का निर्माण कराया जहां लेयर हाउस, एग स्टोर्स,गोदाम भवन,ग्रोवर हाउस एनिमल फीड फैक्ट्री,ब्रडर हाउस हेचरी हाउस सहित अन्य निर्माण कार्य हुआ परंतु देखरेख के अभाव में अब सभी भवन जर्जर होने लगे  एवं चोरी होने लगे हैं।

सेटअप की है आवश्यकता- यहां तो शासन के द्वारा डेयरी फार्म पोल्ट्री फार्म एवं गोटरी फार्म तो खोलने की योजना बनाते हुए निर्माण कार्य भी कराया परंतु पशुधन विकास विभाग के द्वारा इसके लिए अलग से सेटअप का निर्माण नहीं किया गया जिससे योजना धरातल में नहीं उतर पा रही है।

80 पंखे एवं वायरिंग हुए गायब- देखरेख के अभाव में 80 पंखे यहां लगे हुए थे जो गायब हो गए वही वायरिंग भी उखाड़ कर बदमाश ले गए जिसकी रिपोर्ट तक विभाग नहीं लिखा सका।

जिले में ही होता अंडे का उत्पादन नहीं मंगाना पड़ता बाहर से- यदि योजना धरातल स्तर में क्रियान्वन हो जाती  तो बलरामपुर रामानुजगंज जिले में बाहर से अंडे नहीं बुलाने पड़ते वहीं यहां की पोल्ट्री फार्म की क्षमता 3000 मुर्गी की है। शासन को इस ओर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

डेयरी फार्म के 2 दस हजार लीटर के पानी टंकी हुए गायब- पोल्ट्री फार्म ही नहीं डेयरी फार्म के भी बहुत सारे सामान गायब हो गए दस हजार लीटर के दो पानी टंकी नहीं है वही घेराव किया हुआ वायर एवं शीट भी चोरी हो गए।

इस संबंध में कलेक्टर श्याम धावडे ने कहा कि मैं जल्द विजयनगर जाकर पूरी वस्तु स्थिति का जायजा लूंगा एवं मेरा प्रयास रहेगा इसे हम लोग मॉडल के रूप में स्थापित कर सकें।

Categorized in: