रामानुजगंज  पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता के निधन के पश्चात शोक संतृप्त परिवार को संतावना देने टी एस सिंह देव एवं आदित्य शरण सिंह देव उनके वार्ड क्रमांक 11 में स्थित निवास पहुंचे जहां उन्होंने उनके पुत्र अजय गुप्ता, अजीत गुप्ता, रंजीत गुप्ता से मिलकर ढांढस बंधाया। इस अवसर पर टी एस सिंह देव ने कहा कि गोपाल प्रसाद गुप्ता क्षेत्र में कांग्रेस के आधार स्तंभ थे उनका जाना संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लगाया। वे विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन को मजबूत बनाने का कार्य किया।

Categorized in: