मनेन्द्रगढ़ ! भरतपुर सोनहत राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त विधायक गुलाब कमरों ने शनिवार को एक बार फिर अपनी मानवता का परिचय देते हुए गुजरात से आकर बलरामपुर जा रहे हैं प्रवासी श्रमिकों को बस उपलब्ध कराकर उन्हें बलरामपुर भिजवाया ! जानकारी के अनुसार गुजरात से बलरामपुर जा रहे प्रवासी श्रमिको को सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत के विधायक गुलाब कमरो ने घुटरीटोला चेकपोस्ट पर भरपेट नाश्ते का प्रबंध कर उन्हें मास्क प्रदान किया साथ ही उन्हें बलरामपुर जाने के लिए एसईसीएल से बस उपलब्ध कराया ! विधायक श्री कमरों द्वारा श्रमिकों को भरपेट नाश्ता कराए जाने वा बलरामपुर जाने के लिए बस उपलब्ध कराने पर श्रमिकों ने विधायक के कार्य की प्रशंसा की है !

हल्दीबाड़ी भूमिगत खदान का किया निरीक्षण

सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने खान प्रबंधन के साथ हसदेव क्षेत्र के हल्दीबाड़ी भूमिगत कोयला खदान का निरीक्षण किया तथा श्रमिको को कोरोना के दौरान अपने कार्य को पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन किए जाने पर उत्साहवर्धन किया साथ ही कोरोना से बचने के लिए सैनिटाइजर का उपयोग करने माष्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर श्रमिको से कार्य करने का आग्रह किया! उन्होंने कहा कि सावधानी ही कोरोना से बचाव का उपाय है ! इस अवसर पर खान प्रबंधक समेत कोयला खदान के कर्मचारी उपस्थित रहे !

Categorized in: