मानीचौक । एसईसीएलगायत्री खदान में ड्यूटी दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से एक श्रमिक की मौत हो गई है। घटना मंगलवार की है । बताया गया है कि एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के अंडर ग्राउंड गायत्री खदान में  तीसरी पाली के दौरान  ड्यूटी कर रहे एसईसीएल कर्मी ग्राम झुमरपारा के  जीवधन राजवाड़े  पिता शिवरतन उम्र 56 वर्ष प्रतिदिन की भांति ड्यूटी के लिए पहुंचा था। जहां उसे अधिकारियों ने ब्लास्टिंग क्रीयू मैन की पद पर ड्यूटी लगा रखे थे टेबलिंग रोड खदान के अंदर 24 लेवल एरिया में ड्यूटी के 1 घंटे बाद अचानक तबियत बिगड़ने पर  जीवधन एरिया में ही बैठक स्थल में आकर बैठ गया जहां ड्यूटी कर रहे अन्य साथियों द्वारा पूछताछ में  बेचैनी लगने की बात उसके द्वारा बताई गई। जानकारी लगने पर अन्य कामगरों साथियों द्वारा खान मैनेजर को सूचित करने के बाद एसईसीएल की एंबुलेंस से तत्काल  केंद्रीय एसईसीएल चिकित्सालय बिश्रामपुर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे जांच करते ही मृत घोषित कर दिया।

Categorized in: