डीआरएम ने कहा बंद पड़ी ट्रेनों के संचालन का निर्णय लेगा रेलवे बोर्ड

मनेंद्रगढ़ ! कोविड काल से चिरमिरी से बंद पड़ी ट्रेनों को फिर से चालू करने की मांग को लेकर मंगलवार को मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने चिरमिरी, मनेंद्रगढ़ व खड़गवा॑ के अपने समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बिलासपुर पहुंचकर डीआरएम ऑफिस बिलासपुर का घेराव कर जोरदार धरना प्रदर्शन किया ! कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा मोदी सरकार की गलत नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई! कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा स्पेशल ट्रेनों के नाम से आम जनता के जेब में डाका डाला जा रहा है ! कोरोना काल में लंबे समय से बंद पड़ी ट्रेनों को रेलवे प्रशासन द्वारा नहीं चलाया जा रहा है इससे आम जनता एक तरफ जहां कोरोना महामारी से त्रस्त है वहीं दूसरी ओर स्पेशल ट्रेन के नाम से बढ़े हुए रेलवे किराया व महंगाई से त्रस्त है ! वहीं डीआरएम का कहना है कि ट्रेनों के संचालन का निर्णय उनके द्वारा नहीं लिया जाता है बल्कि रेलवे बोर्ड निर्णय लेता है उनके द्वारा जितने बार भी पत्राचार या धरना प्रदर्शन किया गया रेलवे बोर्ड को अवगत कराया गया है उनके द्वारा फिर से एक बार जनप्रतिनिधियों द्वारा बार-बार किए जा रहे धरना प्रदर्शन को लेकर अवगत कराया जाएगा ! उल्लेखनीय है कि कोविड काल से चिरमिरी से चलने वाली चिरमिरी कटनी दमोह शटल, चिरमिरी चंदिया, चिरमिरी अनूपपुर, चिरमिरी रीवा आदि ट्रेनों का संचालन बंद पड़ा हुआ है जिनके संचालन को लेकर बार बार विधायक के द्वारा रेलवे प्रशासन से पत्राचार कर ट्रेनों की संचालन की मांग की जा रही है! यहां तक कि दो बार विधायक के द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया गया तथा कई बार पत्राचार किया गया जब रेलवे प्रशासन द्वारा उनकी मांग को अनसुना कर दिया तो मंगलवार को फिर अपने समर्थकों के साथ मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल ने डीआरएम कार्यालय बिलासपुर का घेराव कर दिया ! भीड़ को देखते हुए डीआरएम कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया था ! काफी भीड़ भाड़ एवं उग्र स्थिति को भा॑प कर डीआरएम ने आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को विधायक के साथ अपने चेंबर में बुलाया ! इस दौरान विधायक और डीआरएम के बीच काफी गरमा गरम बहस भी हुई ! विधायक का कहना था कि कोविड काल से बंद ट्रेनों को जनता की परेशानियों को देखते हुए जल्द चलाने की मांग उनके द्वारा की जा रही है लेकिन रेल प्रशासन के द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है! इस पर डीआरएम ने कहा कि ट्रेन संचालन का निर्णय उनके द्वारा नहीं लिया जाता बल्कि रेलवे बोर्ड निर्णय लेता है उनके द्वारा किए गए आंदोलन व पत्राचार से पूर्व में भी रेलवे बोर्ड को अवगत कराया गया है और इस बार भी उनकी बातों को रेलवे बोर्ड तक पहुंचाया जाएगा जो निर्णय लेना है रेलवे बोर्ड लेगा उससे अवगत करा दिया जाएगा! विधायक मनेंद्रगढ़ डॉ. विनय जायसवाल ने बताया कि रेलवे प्रशासन पर इतना दबाव बना दिया गया है कि ट्रेनों का संचालन बहुत जल्द होगा !
विधायक ने कहा कि भाजपा की सरकार नहीं चाहती कि ट्रेन शुरू हो, उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने भी आज तक ट्रेनों को शुरू करने के लिए रेल मंत्रालय या रेल मंडल अधिकारियों से कभी चर्चा भी नहीं की। विधायक ने कहा कि वे मनेंद्रगढ़ व चिरमिरी की जनता को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि यदि जल्द ही ट्रेनों को चालू नहीं किया गया तो आने वाले समय में वे मोदी अंबानी अदानी के कोल ब्लॉक की ट्रेन रोकेंगे।

फरवरी के अंतिम सप्ताह तक लंबित पेंशन व भविष्य निधि प्रकरण का होगा निराकरण

डीआरएम कार्यालय के घेराव के बाद मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने अपने काफिले के साथ पहुंचकर एसईसीएल के सहायक आयुक्त कोयला खान भविष्य निधि कार्यालय का घेराव कर दिया जहां पर उन्होंने सहायक आयुक्त जल्द बर्खास्त कर्मचारियों के भविष्य निधि व लंबित पेंशन का निराकरण करने की मांग की जिस पर सहायक आयुक्त ने फरवरी के अंतिम सप्ताह तक भविष्य निधि एवं लंबित पेंशन का निराकरण करने की बात विधायक से कही है !

इस पूरे धरना प्रदर्शन के दौरान चिरमिरी महापौर कंचन जायसवाल, सभापति गायत्री बिरहा, विधायक प्रतिनिधि व पार्षद शिवांश जैन, खड़गवा॑ ब्लॉक अध्यक्ष मनोज साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, एल्डरमैन गिरधर जयसवाल, शहर प्रवक्ता शुद्धूलाल वर्मा, पार्षद अनिल प्रजापति, एल्डरमैन अनिल वर्मा, गफ्फार, युसूफ इराकी, महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष शोभना वर्मा, एल्डरमैन रोमा चटर्जी, प्रदेश महिला कांग्रेस के सचिव शगुफ्ता बक्स, रुकमणी खोबरागड़े ,कॉन्ग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष समीना खातून, महिला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीता डे, ममता रजक, झगड़ाखा॑ड नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश पांडे, पार्षद राकेश यादव, रमेश यादव, राजकुमार यादव सहित काफी संख्या में मनेंद्रगढ़, चिरमिरी व खड़गवा॑ के विधायक समर्थक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे !

Categorized in: