0 मरीजो के बेहतर उपचार के लिए 6 सौ बेड का और अस्पताल तैयार
0 कलेक्टर ने कहा -सतर्कता से ही पाएंगे कोरोना पर विजय
0सावधानी बरतने की अपील
सूरजपुर। जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या को लेकर जिला प्रशासन बेहद गंभीर है। संक्रमण से बचने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा लोगो से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है तो वहीं संक्रमितों की बढ़ती संख्या को लेकर मरीजो के समुचित उपचार के लिए जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं, ताकि संक्रमित मरीजो का समुचित उपचार कर उन्हें जल्द स्वास्थ्य लाभ दिया जा सके। सोमवार को कॉलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति व इससे निपटने के लिए किये गए इंतजामो से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 501 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिनमे से 273 स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके है वही वर्तमान स्थिति में जिले के 223 संक्रमितों का उपचार यहां किया जा रहा है। जबकि कोरोना के संक्रमण से पांच लोगो की जान चली गई है । अब तक स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संदेह व संक्रमितों के संपर्क में आये जिले के 19317 लोगो की जाँच की जा चुकी है। कलेक्टर श्री शर्मा ने बताया कि यहां जिला अस्पताल परिसर में संचालित सौ बिस्तरिय कोविड 19 अस्पताल के अलावा मरीजो के उपचार हेतु 6 सौ बेड की और व्यवस्था की गई है। जिनमे लाइवलीहुड कॉलेज व शासकीय महाविद्यालय के छात्रावास भवन में 150 -150 , गल्स पोलटेक्निक कॉलेज व कन्या परिसर में सौ-सौ, प्रीमैट्रिक छात्रावास में 60 बेड तथा विश्रामपुर एसईसीएल अस्पताल को भी मरीजो के उपचार हेतु जिला प्रशासन के द्वारा अधिग्रहित किया गया है। स्थिति नाजुक होने पर निजी स्कूलों व स्वास्थ्य संस्थानों को भी अधिग्रहित किया जाएगा। संक्रमितों के समुचित उपचार के लिए जिले में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध है और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पूरी तनमयता के साथ जिले में काम कर रही है। अब जिले में प्रतिदिन 560 लोगो की कोरोना जाँच की सुविधा है। संक्रमितों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर स्वास्थ विभाग की टीम के द्वारा मोबाईल वेन के माध्यम से घूम घूम कर लोगो की जाँच की जा रही है। वही 50 वर्ष से अधिक उम्र वालो की स्क्रीनिंग की जा रही है तो गर्भवती महिलाओं व बच्चों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

0जनहानी न हो इस पर विशेष ध्यान

पत्रकारवार्ता के दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि जिले में संक्रमण से अब किसी की जान न जाए यह जिला प्रशासन का प्रयास है। उन्होंने कहा कि सतर्कता से ही कोरोना महामारी पर विजय पाया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने जिले की लोगो से साहयोग व सावधानी बरतने की अपील की है। कलेक्टर ने लोगो से कहा है कि जिला प्रशासन आप के स्वस्थ को लेकर काफी चिंतित है और आप लोगो को भी अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर होना चाहिए । अपने साथ अपने परिवार के लोगो के प्रति जिम्मेदारी का परिचय देते हुए शासन द्वारा दिये गए सुरक्षा निर्देशो का पालन करे और सोशल डिस्टनसिंग के साथ मास्क का उपयोग करें। ताकि बढ़ रहे संक्रमण के खतरे को रोका जा सके। उन्होंने व्यवसाइयों से भी सतर्कता बरतने के साथ ग्राहकों को भी सतर्क रहने की सलाह देने व सावधनी बरतने की अपील की है।
पत्रकार वार्ता के दौरान अपर कलेक्टर एस एन मोटवानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर एस सिंह भी मौजूद थे ।

Categorized in: