रामानुजगंज – कोरोना संक्रमण काल में सुरक्षा के साथ श्रद्धा भक्ति भाव का अनुपम मिसाल रामानुजगंज वासियों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में पेश किया। नगर के प्राचीन राम मंदिर हनुमान मंदिर, रानी सती मंदिर एवं राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया अधिकांश नगरवासी तो अपने-अपने घरों में कृष्ण जन्माष्टमी मनाए परंतु जो भी मंदिरों में गए तो उन्हीं श्रद्धालुओं को मंदिर में जाने दिया गया जो माक्स का उपयोग किए थे वही मंदिरों में कॉन्टेक्ट लेस थरमामीटर से सबका टेंपरेचर नाप कर अंदर जाने दिया जा रहा था साथ ही मंदिरों में बेरी केट भी लगाए गए थे कि श्रद्धालु मंदिर के मुख्य द्वार तक आकर भीड़ न लगा सके।


नगर के प्राचीन राम मंदिर में विशेष साज सज्जा नवयुवक दुर्गा पूजा समिति पीपल चौक के द्वारा की गई थी। नवयुवक दुर्गा पूजा समिति पीपल चौक के द्वारा रेस्ट हाउस से लेकर राम मंदिर तक जहां झालर बत्ती लगाया गया था वही राम मंदिर में भी आकर्षक साज-सज्जा करवाई गई थी। वही रानी सती मंदिर में नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल पार्षद मुकेश जयसवाल, राजेश सोनी, राजेश अग्रवाल सहित श्रद्धालु देर शाम से ही भजन कीर्तन कृष्ण जन्म के समय तक करते रहे। हनुमान मंदिर एवं राधा कृष्ण मंदिर में भी विशेष सजावट की गई थी।
माक्स का किया गया वितरण – राम मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति एवं नवयुवक दुर्गा पूजा समिति पीपल चौक के द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी जहां सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जगह-जगह पोस्टर लगाए गए थे वही मंदिर में प्रवेश उन्हें भी दिया जा रहा था जो माक्स लगा कर आए थे जो मास्क लगाकर नहीं आए थे उन्हें माक्स का भी वितरण नवयुवक दुर्गा पूजा समिति द्वारा किया जा रहा था।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा हनुमान मंदिर में प्रसाद एवं मास्क किया गया वितरण- नगर के वार्ड क्रमांक 11 में स्थित हनुमान मंदिर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा जहां महाआरती किया गया वहीं प्रसाद का वितरण के साथ ही साथ लोगों के हाथ सैनिटाइज कराए जा रहे थे वही माक्स भी दिए जा रहे थे।

Categorized in: