कैट इन कोरिया जिला इकाई का किया गया गठन

मनेंद्रगढ़ ! कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट )के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर परवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र दोषी ने बताया कि आज कैट सीजी चैप्टर द्वारा कोरिया जिला इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला कोषाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, जिला मंत्री, जिला संयोजक, संचालन समिति एवं कार्यकारिणी सदस्य आदि पदों पर मनोनयन किया गया है ! जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद अग्रवाल, विनय जयसवाल, प्रदेश मंत्री अश्विनी अरोड़ा (चिरमिरी), जिला अध्यक्ष राजेश मंगतानी, जिला महामंत्री कमल पोद्दार, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश्वर गुप्ता, जिला प्रभारी रफीक मेमन, जिला संयोजक आशीष अग्रवाल (रिंकू),
संचालन समिति कमल केजरीवाल, संत कुमार जयसवाल, शैलेश जैन, पीयूष अग्रवाल, गौतम दुग्गड़, जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत कालरा, सुशील अग्रवाल, घनश्याम जग्यस्सी (बैकुंठपुर), राजेंद्र सोनी (चिरमिरी), रवि गुप्ता (केल्हारी),
जिला मंत्री संतोष सिन्हा, रोहन फरमानिया, हरिशंकर पांडे (बैकुंठपुर), ओम प्रकाश साहू (बैकुंठपुर), लोकेश शर्मा,
कार्यकारिणी सदस्य अश्विन अग्रवाल, रविंद्र सिंह, चेतन अग्रवाल, दीपक केसरवानी आदि का मनोनयन किया गया है! कैट के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र दोषी के अनुशंसा पर कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर परवानी ने कोरिया जिला इकाई के कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का मनोनयन किया है। श्री परवानी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए यह उम्मीद की है कि सभी पदाधिकारी प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग के हित में कार्य करते हुए कैट सीजी चैप्टर को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे।

Categorized in: