रायपुर- राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विवि इन दिनों विवादों को लेकर चर्चे में है। दरअसल विवि के एसोसिएट प्रोफ़ेसर शलेंद्र खंडेलवाल ने विवि के जनसंचार विभाग के एसोसिएट प्रोफ़ेसर शाहिद अली की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए मुजगहन थाने में 420, 467, 468, 471, 34 धारा के तहत FIR दर्ज करवाया है। मिली जानकारी के अनुसार शिकायत में प्रोफ़ेसर शाहिद अली के उपर फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र और दस्तावेजों के जरिए प्रोफ़ेसर के पद पर नियुक्ति किए जाने का आरोप लगाया है। 

केटीयू का रहा है विवादों से पुराना नाता 

राजधानी का पत्रकारिता विवि आए दिन किसी ना किसी विवादों से घिरा रहता है। इससे पूर्व में भी विवि के एक प्रोफ़ेसर शलेंद्र खंडेलवाल के उपर छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया था। जिसको लेकर छात्रों ने आंदोलन भी की थी लेकिन मामला विवि परिसर में ही रहकर दब गया। इसके आलावा विवि के कुलपति पर भी हाई कोर्ट  की अवमानना का मामला सामने आया था। 

बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं छात्र 

पत्रकारिता विवि के खेल मैदान सहित कई जगहों का हाल सालो बदहाल है। कई बार तो ऐसा हुआ की छात्रों को पीने के लिए शुद्ध पानी तक नहीं मिलता इसके आलावा और भी दर्जनों ऐसे बुनियादी सुविधाओं के लिए वहां के छात्र तरस रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ विवि के प्रोफ़ेसर आपसी बर्चस्व की लड़ाई लड़ने में व्यस्त हैं ,जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पर रहा है।  

Categorized in: