अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिला अंतर्गत विकास खंड कुसमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार दोपहर को कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंच गई. इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने ढोल नगाड़ा व आतिशबाजी के साथ वैक्सीन लेकर आने वाले कर्मचारियों का स्वागत किया।

स्वागत के बाद वैक्सीन की पूजा अर्चना कर जनप्रतिनिधियों के बीच डॉ अनुज टोप्पो द्वारा भंडारण केंद्रों में सुरक्षित रखवा दिया गया. कोरोना वैक्सीन पहुचने के खुशियों के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में उत्सव सा नजारा था यहां जनपद अध्यक्ष हुमंत सिंह, नगर अध्यक्ष गोवर्धन राम, एल्डरमेन राशिद आलम, बीपीएम निर्दोष तिर्की, डॉक्टर अनुज टोप्पो, डॉ सोहनलाल, डॉ राकेश ठाकुर के साथ – साथ अन्य जनप्रतिनिधि व स्वास्थ्य फूल माला लेकर प्रतिष्ठा में खड़े थे. जैसे ही वैक्सीन लेकर वाहन पहुंची सभी ने कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों का स्वागत किया, ढोल नगाड़े बजा कर वैक्सीन की पूजा अर्चना की गई।

कोविड-19 के सुरक्षा हेतु कोविड वैक्सिनेशन देश में 16 जनवरी 2021 से राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिन पहले ही वैक्सीन पहुंचा दी गई. आज शनिवार से कोरोना का टीका लगना आरंभ हो जाएगा। पहले दिन केंद्र के 100 फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। कुसमी में प्रथम चरण में 130 टिका पहुचाया गया हैं।

कोरोना वेक्सीन के कुसमी पहुचने पर जनपद पंचायत अध्यक्ष हुमंत सिंह ने मीडिया से बात चीत कर कहा की सरकार के रुपरेखा के अनुसार टिका का प्रयोग बीएमओ के निगरानी किया जायेगा. सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग व सुरक्षा में लगे जवानों को टिका लगाया जायेगा इससे क्षेत्रवाशियों को भयभीत होने की जरूरत नही हैं सरकार द्वारा पूर्व रूप से बेहतर निगरानी में डॉक्टरों द्वारा टिका लगाया जाएगा।

Categorized in: