अंबिकापुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय तथा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव शुक्रवार को लुंड्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुंदीकला में पीडि़ता व पीडि़त परिवार से मिलने पहुंचे। पिछले दिनों एक समुदाय द्वारा कुंदीकला में ग्राम सचिव के घर में बलात प्रवेश कर महिलाओं के साथ मारपीट एवं नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ करते हुए अपहरण करने की कोशिश की गई थी, जिसका पूरे गांव ने मिलकर विरोध किया तथा अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय का सामाजिक बहिष्कार किया था।

इसी तारतम्य में सरगुजा भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल द्वारा कुंदीकला गांव पहुंच पीडि़त परिवार से मुलाकात कर थाना प्रभारी लुंड्रा को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया गया था लेकिन ठोस कार्रवाई करने के स्थान पर महज खानापूर्ति की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय और प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव पीडि़त परिवार से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया तथा बताया कि न्याय की लड़ाई में भाजपा उनके साथ खड़ी है।

कांग्रेस सरकार में असामाजिक तत्वों का मनोबल चरम पर-साय

पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय तथा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि कांग्रेस सरकार में असामाजिक तत्वों का मनोबल चरम पर है। एक समुदाय द्वारा गैंग बनाकर अन्य समुदाय के लोगों को डराने और दबाने की कोशिश की जा रही है। कुंदीकला की घटना इसका एक ज्वलंत उदाहरण है। 14 साल की नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ कर अपहरण करने का कुत्सित प्रयास किया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गंभीर मामले के आरोपितों पर अभी तक जो कठोर धाराएं लगनी चाहिए थी वो नहीं लगी हंै। कांग्रेस सरकार की पुलिस हल्की-फुल्की धारा लगाकर आरोपितों को बचाने में लगी है। अगर पीडि़त परिवार को न्याय नहीं मिला तो कोरोना संक्रमण का दौर थमने के बाद भाजपा कुंदीकला से अंबिकापुर तक न्याय पदयात्रा निकालेगी। प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि कांग्रेस सरकार में इसी तरह कश्मीर में कश्मीरी पंडितों को दहशतगर्दी का शिकार बनाया गया था और उन्हें कश्मीर से पलायन करना पड़ा था। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की यही नीति है, हम इनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे।

Categorized in: