मानस भवन में आयोजित संकल्प शिविर में कांग्रेस का बखान, केंद्र सरकार की हुई आलोचना…
बैकुंठपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों ने संगठनात्मक बैठकों के साथ कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करना शुरू कर दिया है। चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर में विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर आयोजित किया गया।
इस शिविर में सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव,  छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा, स्पीकर चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी मंत्री मोहन मरकाम और राजेश तिवारी शामिल होना था। लेकिन अपरिहार्य कारणों से कांग्रेस के आला नेताओ और प्रभारियो का आगमन टलने के बाद अलग-अलग गुटों में बंटे विधानसभा के दावेदार बहुत दिनों बाद एक मंच पर नजर आये।  बैकुन्ठपुर विधानसभा का संकल्प शिविर मानस भवन में आयोजित किया गया। दो सत्र में चले इस शिविर में सबसे पहले कांग्रेसियों का पंजीयन किया गया। एवं स्वागत भाषण के बाद सभी को जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता द्वारा संकल्प दिलाया गया। बिहारी लाल राजवाड़े ने बूथ मैनेजमेंट की जानकारी दी। योगेश शुक्ला ने मोदी सरकार के भ्रष्टाचार, जनविरोधी नीतियों पर बताया।  नजीर अजहर ने कांग्रेस की उपलब्धियां और इतिहास से अवगत कराया। वेदांती तिवारी ने प्रदेश में भाजपा की नाकामियों को गिनाया। इनके अलावा विधायक अंबिका सिंहदेव, वंश गोपाल जायसवाल व शैलेंद्र सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ 2023 चुनाव के पहले जहां एक ओर भाजपा लगातार बैठक के दौर में उलझ गई है। वही कांग्रेस अपनी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने वाली है। कांग्रेस ने प्रदेश में सम्मेलनों की झड़ी लगा दी है। भले ही वह भरोसा जीतने के लिए किया जाने वाला सम्मेलन हो या पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकातों के लिए सम्मेलन हो या फिर जिलों में बूथ प्रबंधन के काम के बंटवारे के लिए ही लोगों का जुटना क्यों न हो, कांग्रेस में लगातार बैठकों का दौर जारी है। हालांकि अलग अलग खेमों में बटीं कांग्रेस में गुटबाजी भी चरम पर देखी जा रही है। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह ने किया व आभार प्रदर्शन अजीत लकड़ा ने जताया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, विधायक अम्बिका सिंहदेव, पूर्व जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, शिवपुर- चरचा नगर पालिका अध्यक्ष लालमुनि यादव, बैकुन्ठपुर नगर पालिका की नेताप्रतिपक्ष अन्नपूर्णा सिंह, बैकुन्ठपुर नपा उपाध्यक्ष आशीष यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुख्तार अहमद, संगीता राजवाडे, गणेश राजवाडे एवं बैकुन्ठपुर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष अजय सिंह, रवि राजवाड़े, अजीत लकड़ा, सौरभ गुप्ता सहित बडी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अडानी को लाभ पहुंचाने यात्री रेल गाड़ियों को रद्द कर रही है जबकि माल गाड़ी लगातार चल रही है। ट्रैक को मरम्मत करने का हवाला दिया जा रहा है। मोदी सरकार शासकीय संपत्तियों को निजी हाथों में बेच दे रही है, कांग्रेस निजीकरण का विरोध करती है।  शासकीय सुविधाओं को क्यों लागू नही किया जा रहा। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल की तरह स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलकर बताया कि हम निजी स्कूल से बेहतर सुविधाएं दे सकते है। भाजपा संस्कारो की बात करते है जबकि बुजुर्गों की सुविधाएं बन्द कर दी गईं है। कोरोना काल से बन्द रियायत यात्रा अब तक चालू नही की गई। इनका एक ही लक्ष्य है रेलवे का निजीकरण किया जाए। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि परसो ही 300 से 400 ट्रेनें रद्द कर दी गई है। लाभ की बात करते है तो जब लाभ पर है तो निजीकरण क्यों? माल ढुलाई से  से बिलासपुर जोन में 20 से 22 हजार करोड़ रेलवे की कमाई है, तो देश का क्या हाल है। केंद्र सरकार ने रेलवे की स्थिति बदहाल करके रख दिया है। इसके लिए कई बार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने चिट्ठी लिखी पर उनके कानों में जरा सा भी जूं नही रेंग रही है।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर के सांसद अरुण साव  ने  आवाज तक नही उठाई एक भी चिट्ठी नही लिखी। यदि केंद्र सरकार निजीकरण करती है तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।

Categorized in: