कांकेर । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों की नापाक करतूत सामने आई है। मतदान के बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई है।  जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र में गोलीबारी हुई है।  जानकारी की अबतक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई कि इस घटना में कितने सुरक्षाबल या नक्सली घायल हुए है।

जानकारी के मुताबिक, पहले चरण के लिए बीएसएफ और डीआरजी की टीम पखांजूर पहुंची है। इस बीच कुछ नक्सलियों ने मतदान ड्यूटी कर रहे बीएसएफ-डीआरजी टीम पर फायरिंग कर दी। ये फायरिंग बांदे थाना क्षेत्र के माड़ पखांजूर और उलिया जंगल की है। फायरिंग में खेत मे काम कर रहे किसान को गोली लगने की सूचना है। फिलहाल आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। बताया जा रहा है कि आधे घंटे तक दोनों तरफ से गोलीबारी के बाद अब फायरिंग बंद हो चुकी है।

कांकेर पुलिस के मुताबिक, बाँदे क्षेत्र में नक्सल मुठभेड़ हुई है। AK47 बरामद किया गया। साथ ही कुछ नक्सली मृत या घायल होने की खबर है। आज कांकेर ज़िले में बाँदे थाना क्षेत्र में बीएसएफ़ एवं डीआरजी की टीम मतदान के लिए एरिया डोमिनेशन पे निकली थी। इस दौरान डीआरजी के साथ पानावर के पास क़रीब 1 बजे मुठभेड़ हुई। क्षेत्र की सर्च करवाई जारी है।

Categorized in: