रामानुजनगर। आगामी शिक्षा सत्र के आरंभ होने से पूर्व शैक्षणिक गतिविधियों को सूचारू रूप से संचालित किए जाने की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर संजय अग्रवाल ने यहां रामानुजनगर विकासखण्ड का दौरा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। उनके साथ जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम भी साथ में मौजूद रहीं।

शुक्रवार को कलेक्टर संजय अग्रवाल ने रामानुजनगर में इसी सत्र से संचालित होने वाले स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया तथा उन्नयन कार्यों पर संतोष जताया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जहां अन्य एजेंसियां मरम्मत कार्य करने में असफल हैं वहां एस एम सी के माध्यम से कार्य कराने हेतु प्रस्तावित करें और सभी कार्य विद्यालय खुलने से पहले पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। हायर सेकेंडरी स्कूल जहां स्वामी आत्मानंद स्कूल का संचालन होगा उस प्रांगण में लंबे समय से जल जमाव की समस्या है, कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को पानी निकासी की व्यवस्था तथा शौचालय मरम्मत के निर्देश दिए।इस दौरान एसडीएम नंद जी पांडेय, सीईओ संजय राय,बीईओ पंडित भारद्वाज,एबीईओ मनोज साहू, बीआरसीसी हजारीलाल चक्रधारी, बीआरपी घनश्याम दुबे,बीपीओ रविनाथ तिवारी,सीएसी उत्तम सिंह एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Categorized in: