रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- जिले के कलेक्टर के निर्देश पर अब रामानुजगंज में भी प्रत्येक सोमवार को अनुभाग स्तरीय जनदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा एवं प्राप्त होने वाली आवेदनों एवं समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

इस संबंध में जानकारी देते एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने बताया कि कोरोनाकाल में अनुभाग स्तर में कई मामले लंबित रह गए हैं साथ ही कई लोगों की कई प्रकार की समस्याएं हैं जिन्हें तत्काल हल किए जाने की आवश्यकता है श्री गुप्ता ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर अनुभाग स्तर में प्रत्येक सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जहां आने वाले आवेदनों एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। श्री गुप्ता ने आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम में अनुभाग स्तर के लोगों को समस्या को लेकर उपस्थित होने की अपील की है।

          

कलेक्टर की पहल पर जनता का बढ़ेगा प्रशासन पर विश्वास….. इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के बलरामपुर रामानुजगंज जिले के कलेक्टर के रूप में प्रभार लेने के बाद से ही प्रशासनिक कसावट देखी जा रही है समस्त विभागों के द्वारा शासकीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वन प्रक्रिया तेज हो ही गई है वहीं राजस्व अधिकारी भी अब लोगों के बीच पहुंचकर समस्याएं सुन रहे हैं एवं निवारण कर रहे है। इसी कड़ी में जनदर्शन कार्यक्रम की लोगों ने सराहना की है। इससे निश्चित रूप से लोगों का विश्वास प्रशासन पर बढ़ेगा।

बार-बार विभागों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति…… जिस प्रकार से नवनियुक्त कलेक्टर की सोच है उससे निश्चित रूप से अब आम लोगों को बार-बार विभागों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी एवं कार्य अधिक सुलभता से हो सकेंगे। वही एसडीएम तहसीलदार एवं जनपद सीईओ के नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं ताकि कोई भी अति आवश्यक कार्य के लिए भी मोबाइल से संपर्क स्थापित कर सकता है।

Categorized in: