बिश्रामपुर। एनएच 43 किनारे प्राथमिक विद्यालय कमलपुर कैंप के बाजू में स्थित छोटे झाड़ जंगल मद के शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आज राजस्व विभाग द्वारा बेदखली कार्रवाई की गई। लटोरी तहसीलदार द्वारा पूर्व में ही बेजा कब्जाधारियों को नोटिस भी जारी किया जा चुका था। गौरतलब है कि एनएच 43 किनारे ग्राम पंचायत कमलपुर में छोटे झाड़ जंगल मद के शासकीय भूमि पर सुनील अग्रवाल पिता जगदीश अग्रवाल द्वारा खसरा नंबर 171 रकबा 0.38 में से रकबा 0.12हेक्टेयर भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया गया था। साथ ही विपिन अग्रवाल पिता टेकराम अग्रवाल द्वारा खसरा नंबर 173 के रकबा 0.40 हेक्टेयर में से 0.12 हेक्टेयर एवं खसरा नंबर 175 के रकबा 2.15 हेक्टेयर में से 0.12 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया था। मामले में ग्रामीणों की शिकायत पर लटोरी तहसीलदार द्वारा पूर्व में ही नोटिस जारी कर बेजा कब्जाधारियों से बेदखली किए जाने का निर्देश दिया गया था। बावजूद इसके बेजा कब्जाधारियों द्वारा अतिक्रमण हटाने कोई पहल नहीं की गई थी। जिस पर शुक्रवार को लटोरी तहसीलदार अंकिता  तिवारी, पटवारी संतोष प्रजापति, जयनगर थाना सहायक उपनिरीक्षक राकेश यादव, वरुण तिवारी दलबल के साथ मौजूद थे। 

Categorized in: