बेंगलुरु बेस्ड स्टार्ट-अप सिंपल एनर्जी (Simple Energy) ने भारत में डॉट वन और सिंपल डॉट वन नेमप्लेट का ट्रेडमार्क कराया है। इस ट्रेडमार्क से पता चलता है कि कंपनी जल्दी दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने वाली है। इन दोनों स्कूटर में मामूली चेंजेस देखने को मिलेंगे। दोनों ई-स्कूटर इसी साल लॉन्च किए जाएंगे। ये पहले से मौजूद सिंपल वन मॉडल के नीचे होंगे। यानी इनकी कीमतें भी कम होने वाली हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला एथर 450S, ओला S1 एयर और टीवीएस आईक्यूब से होगा।

सिंपल वन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपए है। हालांकि, सिंपल वन को 1.10 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। फेम-2 सब्सिडी में कटौती के बाद इसकी कीमतें बढ़ चुकी हैं। सिंपल वन में 8.5 किलोवाट (11.3 बीएचपी) इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है जिसमें 4.5 किलोवाट (6 बीएचपी) का पावर आउटपुट और 72 एनएम का पीक टॉर्क मिलता है। यह मॉडल 2.77 सेकेंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। और इसकी टॉप स्पीड 105 किमी प्रति घंटे है।

Categorized in: