देश के अंदर ऑफरोड SUV सेगमेंट में महिंद्रा थार और मारुति जिम्नी के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। जिम्नी की लॉन्चिंग पर ऐसा माना जा रहा था कि थार को टक्कर देने में कामयाब हो जाएगी। हालांकि, अभी भी दोनों की सेल्स में बड़ा अंतर देखने को मिलता है। इतना ही नहीं, अगस्त में महिंद्रा के लिए थार का मार्केट शेयर लगभग 16% है, तो दूसरी तरफ मारुति के लिए जिम्नी का मार्केट शेयर महज 2% ही है। अगस्त में थार की 5,951 यूनिट और जिम्नी की 3,104 यूनिट बिकीं। यानी दोनों के बीच 2,847 यूनिट का अंतर रहा।

थार और जिम्नी की अगस्त सेल्स की बात करें तो थार की पिछले महीने 5,951 यूनिट बिकीं। अगस्त 2022 में ये आकंड़ा 3,793 यूनिट का था। यानी थार की 2,158 यूनिट ज्यादा बिकीं। कुल मिलाकर इसे YoY बेसिस पर 56.89% की ग्रोथ मिली। वहीं, जुलाई में इसकी 5,265 यूनिट बिकी थीं। यानी मंथली बेससि पर इसकी 686 यूनिट ज्यादा बिकीं। अब बात करें जिम्नी की तो पिछले महीने इसकी 3,104 यूनिट बिकी थीं। वहीं, जुलाई में ये आंकड़ा 3,778 यूनिट का था। यानी इसकी मंथली बेसिस पर 674 यूनिट कम बिकीं।

इस अंतर से ये साफ होता है कि फिलहाल तो थार का दबदबा ऑफरोड SUV सेममेंट में कायम है। इन दोनों ऑफरोड SUV में बड़ा अंतर ये है कि थार जहां 3 डोर मॉडल है, तो जिम्नी 5 डोर मॉडल है। थार के 5 डोर मॉडल की टेस्टिंग की जा रही है। ऐसे में जब ग्राहकों को थार में नया ऑप्शन मिलेगा तब इसकी सेल्स बूस्ट हो सकती है।

महिंद्रा थार 2WD और 4WD के डिजाइन में अंतर
डिजाइन की बात करें तो बाहर से देखने पर अंतर बताना थोड़ा मुश्किल काम है। यानी आपके सामने दोनों मॉडल को खड़ा कर दिया जाए, तो भी शायद इन्हें आसानी से नहीं पहचान पाएंगे। हालांकि, दोनों मॉडल में 2WD और 4WD की अलग-अलग बैजिंग देखने को मिल जाती है। बाकी दोनों का फ्रंट, रियर और साइड व्यू एक जैसा है। हालांकि, 2WD में ब्लेजिंग ब्रॉन्ज और एवरेस्ट व्हाइट कलर ऑप्शन मिलेंगे। दोनों में बड़ा अंतर इस बात का है कि 2WD में सिर्फ रियर व्हील को पावर मिलती है। जबकि 4WD में सभी व्हील को पावर मिलती है।

महिंद्रा थार 2WD और 4WD के इंजन में अंतर
महिंद्रा थार 2WD को दो इंजन ऑप्शन 1.5-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल में खरीद पाएंगे। 1.5-लीटर डीजल इंजन 117 BHP की पावर और 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ है। दूसरी तरफ, 2.0-लीटर पेट्रोल 152 BHP की पावर और 320 Nm की पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इस इंजन का इस्तेमाल थार 4WD में भी किया गया है। जबकि इसमें दूसरे ऑप्शन के तौर पर 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है।

महिंद्रा थार 2WD और 4WD के फीचर्स में अंतर
थार 2WD के इंटीरियर में थोड़ा सा बदलाव किया गया है। इसमें एक क्यूबी होल दिया है। थार 2WD में ऑटो स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन मिलता है, जिसे स्टीयरिंग व्हील और ड्राइवर के डोर के बीच कंट्रोल पैनल के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। थार में ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और डोर लॉक/अनलॉक जैसे बटन भी मिलते हैं। हालांकि, इनकी पोजीशन को बदलकर सेंटर कंसोल पर लाया गया है। इसके अलावा दोनों मॉडल में एक जैसा एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला 7.0-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें इलेक्ट्रिकल एडजेस्टबल आउटसाइड रियर-व्यू मिरर, क्रूज कंट्रोल और LED डे-टाइम रनिंग लैंप (DRLs) भी दिए हैं।

Categorized in: