बैकुंठपुर/ एसईसीएल कटकोना कालरी के सुने   क्वार्टर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक अपचारी बालक सहित 3 आरोपियों को कोरिया पुलिस ने लाखों के चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 20 मई 2023 को प्रार्थिया पार्वती पति स्व0 जदुनाथ ने थाना पटना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी थी। कि वह दिनांक 19 मई 2023 को डियूटी से वापस अपने क्वार्टर ग्राम कटकोना आने के बाद शाम के 04:00 बजे अपने घर सूरजपुर मानपुर चली गई थी। दिनाँक 20 मई 2023 को सुबह 07:00 बजे वापस अपने क्वार्टर आकर देखी तो अपने क्वार्टर में लगा ताला टूटा हुआ था। किसी अज्ञात चोर के द्वारा ताला तोड़कर घर के अन्दर घुसकर आलमारी के तिजोरी में रखा सोने का चैन, कान का झुमका, सोने का लॉकेट, सोने का कील, चांदी का चैन, सोने का बजरंग बली का लॉकेट, और नगदी रकम 20 हजार  कुल जुमला डेढ़ लाख रू. को कोई अज्ञात चोर   चोरी कर ले गया। जिसकी लिखित रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध कायम कर चोरी गये मशरूका व अज्ञात आरोपी की पता साजी  पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया त्रिलोक बंसल  के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुण्ठपुर श्रीमति कविता ठाकुर के मार्ग दर्शन में की जा रही थी। इसी दौरान हैसियत से अधिक खर्च कर उड़ा रहे ग्राम कटकोना निवासी आकाश, एवं अपचारी बालक को संदेह के आधार पर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर घटना दिनांक 19 मई 2023 को प्रार्थिया श्रीमती पार्वती के मकान में ताला लगा देखकर फरार आरोपी ऋषि रावतिया के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किए। तथा चोरी के सामग्री अम्बिकापुर निवासी मुराली आलम उर्फ गुडडू जो कि पुराना टायर आस पास के गांव से फेरी कर खरीदता था से जान पहचान होने पर 18,000 रू. में बिकी कर दिया गया था। एवं बिक्री की रकम आपस में बांट ली गई थी। जिसमें से ऋषि द्वारा अपचारी बालक को 5 हजार रू. और आकाश को 7 हजार रू. दिया गया था। बताने पर खरीदार मुराली आलम उर्फ गुड्डू को अम्बिकापुर से अभिरक्षा में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर खरीदे गये सोने की चैन, टॉप्स, नगदी रकम 20 हजार रू. बरामद कराये जाने पर आरोपी से जप्त किया गया। फरार आरोपी ऋषि की तलाश जारी है। उपरोक्त कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी विनोद पासवान, आर. अजीत राजवाडे, थाना पटना से प्र.आर. बृजेश कुमार सिंह, आर. संदीप साय एवं आर उज्जैन पुरी की विशेष भूमिका रही। इस मामले में अपराध क्रमांक  160/2023
धारा 457, 380 भा.द.दि. 411के तहत अपराध दर्ज था।
गिरफ्तार आरोपियों में मुराली आलम उर्फ गुडडू पिता मैनुद्दीन मोहम्मद अंसारी उम्र वर्ष निवासी निवासी हरियरगंज थाना कुटुम्बा झारखण्ड हा.मु. अम्बिकापुर नवागढ़ मोहल्ला जिला अम्बिकापुर सरगुजा (छ.ग.), आकाश पिता जगदीश बखला उम्र 20 वर्ष निवासी कटकोना मस्जिद मोहल्ला थाना पटना जिला कोरिया (छ.ग.), अपचारी बालक निवासी कटकोना थाना पटना जिला कोरिया (छ.ग.) शामिल हैं। एक अन्य फरार आरोपी
ऋषि रावतिया पिता वशिष्ठ निवासी ग्राम कटकोना थाना पटना जिला कोरिया (छ.ग.) की तलाश की जा रही है। चोरी गयी सम्पत्ति 1 नग सोने का चैन कीमती 85 हजार रुपए, कान का झुमका 15 हजार ,  सोने का लॉकेट 01 नग 12 हजार, सोने का कील 1500, चांदी का चैन 01 नग 4500,  सोने का लॉकेट बजरंग बली का 01 नग 12 हजार रुपए एवं नगदी रकम 20 हजार रुपए  कुल जुमला रकम 1 लाख 50 हज़ार रुपए  शामिल है। प्रकरण में चोरी गये 01 नग सोने की चैन कीमती 85000 रू. कान का झुमका कीमती 15000 रू., नगदी रकम 20,000 रू., 01 नंग, आरोपी की स्कूटी कीमती 30,000 रू. जुमला 1,60,000 रू. आरोपियों की निशानदेही पर जप्त किया गया है।

Categorized in: