अम्बिकापुर-  
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित 29 जनवरी 2023 को सूबेदार, उप निरीक्षक, प्लाटून कमाण्डर की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 10 बजे से 12ः15 बजे तक 17 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के द्वारा परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।  
परीक्षा केन्द्र राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हेतु उप संचालक रोजगार श्री एसपी त्रिपाठी, शासकीय राजमोहिनी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय आरईएस के ईई श्री आरपी कुटार, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अनुसंधान अधिकारी श्री डीपी नागेश, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहायक पंजीयक श्री एसके पैंकरा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यिमिक विद्यालय हेतु उप संचालक समाज कल्याण श्री डीके राय, शासकीय नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हेतु कार्यपालन अभियंता श्री अनिल खलखो, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुलिसलाइन हेतु सहायक संचालक श्री बहादूर सिंह, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणीपुर हेतु श्रम पदाधिकारी श्री नितेश विश्वकर्मा, उर्सुलाइन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हेतु उप संचालाक कृषि, होलीक्रास वूमेन्स कॉलेज उप संचालक उद्यान, होलीक्रास कान्वेंट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल क्रेडा के कार्यपालन अभियंता, होलीक्रास कान्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंत्यावसायी, विवेकानंद विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हेतु सहायक परियोजना अधिकारी श्री रविशंकर पाण्डेय, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घड़ी चौक कार्यपालन अभियंता श्री नितेश तिवारी, शासकीय उच्चतर माध्यिमिक विद्यालय गांधीनगर कार्यपालन अभियंता श्री एचएस नायक, अम्बिका मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरनीबेड़ा जिला योजना सांख्यिकी अधिकारी श्री लव कुमार त्रिपाठी एवं शासकीय उच्चतर माध्यिमिक विद्यालय केदारपुर हेतु उप संचालक रेशम को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

Categorized in: