रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- जहां चाह वहां राह यदि आदमी ठान ले तो कोई भी मुसीबत बाधा नहीं बल्कि अवसर दे सकती है यह सिद्ध कर रहे हैं बलरामपुर पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक अरुण सिंह जिनकी जहां ड्यूटी लगती है वहां पूरी इमानदारी से ड्यूटी तो करते ही हैं साथ ही साथ यूपीएससी की तैयारी करना नहीं छोड़ते आज ऐसा ही रामानुजगंज के एनिकट के पास देखने को मिला एक और हाथों में डंडा तो दूसरी ओर यूपीएससी की किताबें एवं ऑनलाइन क्लास करते अरुण सिंह नजर आए।
बलरामपुर पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक अरुण सिंह 2007-8 से आरक्षक के पद पर कार्य कर रहे हैं परंतु आरक्षक रहते हुए लगातार यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं यूपीएससी तैयारी करने का ऐसा जुनून है कि बिना छुट्टी लिए ड्यूटी पीरियड के दौरान ही समय मिलने पर पढ़ना नहीं छोड़ते जहां भी इनकी ड्यूटी लगती है यूपीएससी की किताबें जरूर लेकर जाते हैं वहां वह अध्ययन करते रहते हैं यहां तक की ऑनलाइन क्लास भी नहीं छोड़ते अरुण बताते हैं कि दिन में वह ऑनलाइन क्लास एवं पढ़ाई तो करते ही हैं रात में पुनः उसे रिवीजन भी कर लेते हैं। आज तपती गर्मी में अरुण सिंह की ड्यूटी रामानुजगंज के एनिकट के पास लगी थी जहां एक हाथ में डंडा एवं दूसरी हाथ में यूपीएससी का किताब लेकर पीपल पेड़ के नीचे पढ़ाई करते दिखे वहीं ऑनलाइन क्लास भी अटेंड कर रहे थे।

आर्थिक तंगी के कारण छुट्टी लेने से करते हैं परहेज- अरुण सिंह बताते हैं कि घर बनाने के लिए कर्ज लिया हूं वही बच्चों की पढ़ाई मैं भी कोई कमी नहीं रहे इसके चलते छुट्टी नहीं लेता वहीं अब ड्यूटी के दौरान पढ़ाई करना आदत सी हो गई है मुझे किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है।

2022-23 में परीक्षा देने के लिए लक्ष्य ले कर चल रहे हैं- आरक्षक अरुण सिंह 2022-23 में यूपीएससी का परीक्षा देने के लिए लक्ष्य लेकर चल रहे हैं जिसके लिए उनकी तैयारी चल रही है।

Categorized in: