रामानुजगंज विकाश कुमार केशरी- लॉकडाउन के बाद नगर में नियमित रूप से सब्जी बाजार गांधी मैदान में लग रहा था परंतु प्रशासन के द्वारा गांधी मैदान में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पाने की बात कहते हुए अचानक हाईस्कूल मैदान में सब्जी बाजार लगवाने का फरमान जारी कर दिया जिसके बाद से सब्जी बाजार हाई स्कूल मैदान में खुले आसमान के नीचे लग रहा है यहां कड़ी धूप में सब्जी व्यवसाई परेशान हुए ही अब लगातार हो रही बारिश से वहां बैठना मुश्किल हो रहा है जिसकी सुध प्रशासन को लिए जाने की आवश्यकता है।

गौरतलब है कि सब्जी बाजार हाईस्कूल मैदान में लग रहा है जहां धूप में पहले सब्जी विक्रेता एवं  क्रेता काफी परेशान यहां तक कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले सब्जी विक्रेता सब्जी लाना रामानुजन में बंद कर दिए थे वहीं अब सब्जी विक्रेताओं को लगातार हो रही बारिश से हाईस्कूल मैदान में बैठना तक मुश्किल हो रहा है यहां तक की सब्जी लेने आने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है। बरसात में यहां 1 दिन भी बैठना मुश्किल है परंतु सब्जी विक्रेता जब से बरसात हो रहा है तब से यहां पर बैठकर सब्जी बेचने को मजबूर है प्रशासन को तत्काल इस ओर संज्ञान लेकर सब्जी विक्रेताओं की परेशानी को समझने की आवश्यकता है।

गांधी मैदान एवं गायत्री यज्ञ मंदिर परिसर में लग सकता है सब्जी बाजार- यदि प्रशासन चाहे तो गांधी मैदान एवं गायत्री यज्ञ मंदिर परिसर में सब्जी बाजार लगवा सकता है। सब्जी विक्रेताओं के लिए अब एक-एक दिन मुश्किल भरा साबित हो रहा है।

जनप्रतिनिधियों की भी मंशा है कि सब्जी बाजार गांधी मैदान एवं गायत्री यज्ञ मंदिर परिसर में लगे- पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी चाहते हैं कि सभी बाजार गांधी मैदान एवं गायत्री यज्ञ मंदिर परिसर में लगे। यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सब्जी विक्रेता सब्जी बेच सकते हैं।

Categorized in: