रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम चिनिया के आश्रित ग्राम शिवपुर में गोठान प्रबंध समिति एवं ग्राम छतरपुर के गोठान प्रबंध समिति के द्वारा हरेली तिहार के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक बृहस्पत सिंह के द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना का शुभारंभ किया। वही चरवाहों को छाते का वितरण एवं पशुधन विकास विभाग के द्वारा पशु चारा बीज, कृषि विभाग के द्वारा स्पेयर पंप का वितरण विधायक के द्वारा कराया गया।      

इस अवसर पर विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ भारत का मात्र एक ऐसा राज्य है जहां एक रुपए किलो में चावल एवं दो रुपए किलो में गोबर खरीदने का कार्य किया जा रहा है यह संभव छत्तीसगढ़ के किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सोच के कारण संभव हो पा रहा है श्री सिंह ने कहां की भारत की आजादी के बाद तेजी से कृषि कार्य में बढ़ोतरी हुई परंतु इस दौरान कीटनाशकों का प्रयोग भी बहुत तेजी से हुआ जिससे हरियाणा पंजाब कृषी के क्षेत्र में तरक्की तो कर लिए परंतु वहां इसका दुष्परिणाम भी लोगों के सामने हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पूरी सरकार चाहती है कि छत्तीसगढ़ में जैविक खेती प्रोत्साहित हो एवं किसानों को भी उनका हक मिले। हरेली तिहार को संबोधित करते हुए डीएफओ लक्ष्मण सिंह ने गोधन न्याय योजना के विषय में विस्तार से बातें रखते हुए इसकी जमकर सराहना की एवं कहां की सरकार गठन होते के साथ ही यह सरकार किसानों की हित में एवं छत्तीसगढ़िया की हित में लगातार कार्य कर रही है उसी कड़ी में गोधन न्याय योजना लाई गई है। जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव ने भी गोधन न्याय योजना की जमकर सराहना की। हरेली तिहार के दौरान अपर कलेक्टर विजय कुजूर, जनपद सीईओ विनय गुप्ता रेंजर अनिल सिंह पैकरा, जनपद अध्यक्ष शारदा सिंह, व्यास मुनि यादव, जसवंत सिंह,प्रतीक सिंह ,अभिषेक सिंह, कौशल जयसवाल, रमेश यादव सुदीप बिस्वास ग्राम पंचायत चिनिया एवं छतरपुर के सरपंच सहित ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास जायसवाल ने किया।

विभिन्न विभाग की स्टाल लगाकर शासन की योजनाओं की दी गई जानकारी – हरेली तिहार के दौरान गोठानो में पशुधन विकास विभाग ,कृषि विभाग, बिहान मार्ट, महिला बाल विकास विभाग के द्वारा स्टाल भी लगाया गया जिसमें शासन की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई इन स्टालों का निरीक्षण विधायक बृहस्पति सिंह ने भी किया।

हल जुवाठ की पूजा, गाय को खिलाया चारा – हरेली तिहार के अवसर पर विधायक बृहस्पत सिंह के द्वारा जहां हल जुआठ की पूजा अर्चना की गई वही गोवंश की पूजा अर्चना कर चारा खिलाया। श्री सिंह ने किसानों के सुख समृद्धि की भी कामना की।

गोठान में किया वृक्षारोपण – विधायक बृहस्पत सिंह डीएफओ लक्ष्मण सिंह सहित अधिकारी कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा शिवपुर एवं छतरपुर के गोठान में वृक्षारोपण भी किया गया।

Categorized in: