रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- एक ओर नगर में कोरोना के संक्रमण के सामुदायिक स्वरूप लेने के खतरे को देखते हुए आज नगर में साप्ताहिक बाजार होने के बाद भी सब्जी दुकान तक नहीं खुलने का फरमान जारी कर दिया गया था वही जिला शिक्षा अधिकारी रामानुजगंज के द्वारा जिले के उत्कृष्ट इंग्लिश माध्यम स्कूल के संविदा पदों पर आवेदन मंगाए गए थे जिसकी जांच के लिए पूरे जिले से लगभग 120 शिक्षकों, लपिको एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की ड्यूटी जिला जेल रोड में स्थित उड़ान कोचिंग संस्थान में लगाई गई है जहां सोशल डिस्टेंसिंग की जम कर धज्जियां उड़ाई गई जिससे यहां कार्य करने वाले सभी कर्मचारी भी भयभीत है।
 

गौरतलब है कि जिला शिक्षा अधिकारी रामानुजगंज के द्वारा उत्कृष्ट इंग्लिश माध्यम स्कूल के लिए संविदा पदों पर आवेदन मंगाए गए थे जिसकी जांच के लिए पूरे जिले से लगभग 120 शिक्षकों, लिपिको एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी जिनके द्वारा आवेदन पत्रों के जांच का कार्य किया जा रहा है वही शनिवार को नगर में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जहां सामुदायिक संक्रमण के खतरे को देखते हुए आज रामानुजगंज को पूर्णता बंद रखा गया वहीं जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा कर्मचारियों  को सामुदायिक रूप से इकट्ठा कर कार्य करवाया गया जिससे कर्मचारियों में भय व्याप्त है। कार्य कर रहे कई कर्मचारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि हम लोग करीब 120 लोग हैं जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है वही 120 लोगों में मात्र एक सेनीटाइजर रखा गया है वही हम लोगों से दबाव पूर्वक कार्य लिया जा रहा है। भीड़ से हम सभी डरे हुए हैं।

फैल सकता है संक्रमण – जिस प्रकार से कोरोना महामारी का अब सामुदायिक संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है वैसे स्थिति में पूरे जिले से लगभग 120 कर्मचारियों को बुलाकर एक स्थान पर कार्य कराया जाना कहीं न कहीं संक्रमण को फैला सकता है।

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी एन एक्का ने कहा कि कलेक्टर एवं सीईओ को जानकारी दी गई है जिन के निर्देश पर ही यह कार्य हो रहा है। कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है वही मास्क का उपयोग सभी कर रहे हैं साथ ही साथ कर्मचारियों के कार्य करने वाले स्थान को भी सैनिटाइज कराया जा रहा है।

Categorized in: