लखनपुर दिनेश बारी- विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम लब्ज़ी मे विशेष आरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा की महिलाने एंबुलेंस पहुंचने से पहले घर के दरवाजे में ही स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लब्ज़ी निवासी आशा पति दिनेश दर्द उठने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर लाने के लिए मितानिन धनमनी से संपर्क किया गया। मितानिन धनमनी ने सुबह लगभग 8:00 बजे से प्रसूता के लिए एंबुलेंस के लिए फोन सम्पर्क किया परंतु लाइन बिजी होने के कारण संपर्क नहीं हो पाया जिस कारण मितानिन ग्राम सरपंच के यहां पहुंच सारी घटना की जानकारी देते हुए प्रसूता के लिए एंबुलेंस की मांग की सरपंच के द्वारा 108 एंबुलेंस को फोन लगाकर प्रसूता को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस मांग की गई बाद इसके जैसे ही एंबुलेंस प्रसूता के घर के सामने पहुंची प्रसूता का दर्द बढ़ता देख दाई के माध्यम से डिलीवरी कराया गया। बाद इसके प्रसूता एवं उसके बच्चे को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया जहां मां और बच्चे को भर्ती किया गया है।

Categorized in: