रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर ग्राम पंचायत लूरगी सहित अन्य गांव के बुजुर्ग महिला एवं पुरुष के पैर धोकर धोती एवं साड़ी प्रदान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर राजेश यादव ने कहा कि मेरे लिए आज सौभाग्य का दिन है कि अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने क्षेत्र के बुजुर्ग महिला एवं पुरुष का पैर धोकर आशीर्वाद प्राप्त कर पा रहा हूं श्री यादव ने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद एवं प्यार से ही हूं आप लोगों का आशीर्वाद एवं प्यार इसी प्रकार बना रहे एवं मैं क्षेत्र के तरक्की एवं विकास के लिए कार्य कर सकूं साथ ही आपकी आवाज बन सकूं ऐसा मेरा सदैव प्रयास रहेगा। राजेश यादव के द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर ग्राम पंचायत लूरगी सहित अन्य गांव के बुजुर्ग महिला एवं पुरुष को धोती एवं साड़ी का वितरण किया। बुजुर्ग महिला एवं पुरुष को साड़ी एवं धोती वितरण के पूर्व राजेश यादव के द्वारा सभी का पैर धो कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया गया।

ग्रामीणों के बीच काटा केक…… जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर लुरगी के पिछड़े वार्ड में ग्रामीणों के बीच केक काटकर जन्मदिन की खुशियां भी मनाई। श्री यादव ने इस अवसर पर कहा कि वार्ड की जो भी समस्या है एवं जो भी इस वार्ड की मांग है उसे मैं अपने कार्यकाल के दौरान पूरा जरूर करूंगा।

Categorized in: