संक्रमितों में दो जशपुरनगर व एक मोरगा निवासी शामिल

अंबिकापुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढऩे के साथ अब तक 4153 लोगों की जांच में 390 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इन सबके बीच गंभीर बात यह है कि हॉल में जिनोम सिक्वेंसिंग के तीन मामले ओमिक्रॉन एक्सबीबी 1.16 स्टे्रन के पाए गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का कहना है कि इससे डरने की कोई बात नहीं है, लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। कोविड नियमों का पालन अनिवार्य करके इस स्ट्रेन को हराया जा सकता है। यह देश भर में पाया जाने वाला स्ट्रेन ही है।
सरगुजा में भी हॉल जिनोम सिक्वेंसिंग के तीन मामले ओमिक्रॉन एक्सबीबी.1.16 स्ट्रेन के पाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के डीन डॉ. रमनेश मूर्ति ने बताया 15 अपै्रल को आरटीपीसीआर लैब में 46 कोविड-19 के पॉजिटिव सैंपल लिए गए, इनमें होल जिनोम सिक्वेंसिंग (डब्ल्यूजीएस) से ओमिक्रॉन एक्सबीबी.1.16 स्टे्रन का पाया गया है, संक्रमितों में दो जशपुरनगर व एक मोरगा के हैं। उन्होंने बताया यह देशभर में पाया जाने वाला स्ट्रेन ही है। डीन ने बताया लोगों को इससे डरने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। कोविड नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। मॉस्क पहनने की आदद डालें और हाथ साबुन से समय-समय पर धोते रहें, ताकि संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच उन्हें किसी गंभीर हालात का सामना न करना पड़े। बता दें सरगुजा जिले में सोमवार को 22 पॉजीटिव केस पाए गए हैं, वहीं 455 सेंपल लिए गए। अस्पताल से अब तक कुल तीन लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। होम आइसोलेशन में स्वस्थ्य होने के बाद 46 डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या अस्पताल में 05, होम आइसोलेशन में 228 है।  

Categorized in: