कोरबा- नशे में धुत्त एक युवक ने आपसी रंजिश में दूसरे युवक पर कट्टा से फायर कर दिया वहीँ इस घटना में पीड़ित युवक बाल-बाल बच गया। निशाना चुकने के बाद आरोपी ने पत्थर से दोबारा हमला कर पीड़ित को बुरी तरह से घायल कर दिया। वही इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। ये घटना दीपका थानांतर्गत बेलटिकरी बसाहट का हैं।
पुलिस ने बताया कि यहां रहने वाला दीपक केरकेट्टा का सोमवार की रात अजीत यादव नामक युवक के साथ विवाद हो गया। नशे में धुुत्त दीपक केरेकेट्टा ने विवाद बढ़ने पर अपने पास रखे कट्टा को अजीत पर तान कर फायरिंग कर दिया लेकिन निशाना चुक जाने के कारण अजीत बाल-बाल बच गया।
उधर गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने डॉयल 112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस बीच नशे में धुत्त दीपक ने पत्थर से दोबारा अजीत पर हमला कर सिर फोड़ दिया। दोनो के बीच हुए हाथापाई में आरोपी दीपक केरकेट्टा को भी चोट आयी हैं। पुलिस ने आरोपी दीपक केरकेट्टा को कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस ने कहा कि आरोपी ने अजीत पर उसके मां-बाप के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाते हुए उस पर गोली चलाने की बात कही हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक शराब के नशे में धुत्त हालत में मिला है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में दीपक के पिता से अजीत का सोमवार को विवाद होने की बात सामने आ रही हैं जिसे लेकर अजीत ने दीपक के पिता से अभद्र व्यवहार किया था ।
इसी बात को लेकर लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने फायर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

Categorized in: