रामानुजगंज (विकाश केसरी)- महाराष्ट्र जलगांव में आटा सूजी फैक्ट्री में काम करने वाले बिहार के बैतली के रहने वाले मजदूरों ने फैक्ट्री मालिक के द्वारा मजदूरी नहीं दिए जाने एवं मारपीट किए जाने का गंभीर आरोप लगाया। मजदूरों ने बताया कि पैसा नहीं होने के कारण जैसे तैसे हम लोग लिफ्ट ले ले कर आज रामानुजगंज तक पहुंचे।

बिहार बैतली के मजदूर राहुल कुमार, शिवा ,अभिषेक ने बताया कि हम महाराष्ट्र के जलगांव में विश्व भारती कंपनी के आटा सूजी फैक्ट्री में काम करते थे जहां लॉकडाउन के पहले 40 मजदूर कार्य करते थे परंतु लॉकडाउन के बाद 30 मजदूर वहां से चले गए थे जिसके बाद हम लोगों पर काम का काफी दबाव आ गया था एवं इस बीच महाराष्ट्र में कोरेना के फैलाव को देखते हुए हम लोग डर गए थे एवं बार-बार मालिक से पास बनवा कर अपने गांव जाने की मांग कर रहे थे परंतु मालिक के द्वारा पास तो नहीं बनवाया जा रहा था वही हम लोगों के साथ मारपीट की गई यहां तक कि पैसे तक नहीं दिए गए जिसके बाद हम लोग जैसे तैसे आज रामानुजगंज पहुंचे हैं। सोना चांदी जमीन गिरवी रखकर 75 हजार में मिनी बस किया बुक- झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत ग्राम डंडई के मजदूर संतोष कुमार जितेंद्र कुमार बबलू कुमार सहित अन्य  मजदूर तमिलनाडु के मदुरै जिला अंतर्गत ऊंचेपरमेल में ब्रिज बनाने में कार्य करते थे जहां लॉकडाउन के बाद मालिक के द्वारा कार्य करने की  दबाव बनाता था तो वही वहां कार्य करने पर पुलिस डंडा मार रही थी जिस कारण हम लोग बार-बार अपने गांव जाने की जिद कर रहे थे परंतु हम लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा था तब हम लोगों ने एक मिनी बस के मालिक से बात की तो वे परमिट  हम लोगों के गांव तक जाने का बनवा दिए उक्त मिनी बस को ₹75000 में बुक किया गया जिसके लिए हम लोगों को सोना चांदी एवं जमीन गिरवी रखना पड़ गया।

Categorized in: