रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- जिला न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी संजय श्रीवास्तव एवं लेखापाल विजय कुमार पांडे के सौजन्य से आज से अंतर्राज्यीय कन्हर बेरियर के समीप बंद पड़े आरटीओ नाका बेरियर के सामने से आज से आने-जाने मजदूरों को भोजन पैकेट एवं पानी का वितरण प्रारंभ किया गया।              

गौरतलब है कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में मजदूर रामानुजगंज हो बिहार झारखंड जा रहे हैं। वही रायपुर से रामानुजगंज के बीच एक भी लाइन होटल प्रारंभ नहीं होने के कारण उनके सामने खाने पीने की बड़ी समस्या खड़ी हो रही थी स्थिति ऐसी है कि करीब करीब सभी मजदूर सिर्फ बिस्किट मिक्चर खाकर ही यात्रा करने को मजबूर है ऐसे में जिला न्यायालय के कर्मचारियों की पहल से आज से उन मजदूरों को भोजन मिल पाएगा जो भूखे प्यासे रामानुजगंज तक पहुंच रहे हैं। आज भोजन पैकेट वितरण के दौरान जिला न्यायालय के सुमन डेहरिया दीपक केरकेट्टा,गोसाई राम प्रकाश श्रीवास्तव, बसंत राम ,किशन राम, सेराफीनुस एक्का का उपस्थित थे।

Categorized in: