भुगतानस्वास्थ्य मंत्री व सीजीएमएससी के चेयरमैन के गृह जिले का मामला सुर्खियों में

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के नर्मदापुर एवं कमलेश्वरपुर मैनपाट में आइसोलेशन वार्ड निर्माण के नाम पर वित्तीय अनियमितता व भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए शासन स्तर पर की जा रही पहल सवालों के घेरे में है। बात हो रही है कि जिले के मैनपाट विकासखंड अंतर्गत बन रहे 10 बिस्तर आइसोलेशन वार्ड की। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव व सीजीएमएससी के चेयरमैन डॉ.प्रीतम राम के गृह जिले में यह मामला सामने आया है।   अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड के लिए भवन नर्मदापुर एवं कमलेश्वरपुर विकासखंड मैनपाट में किया जाना प्रस्तावित था। उक्त निर्माण कार्य का निविदा छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड रायपुर के द्वारा आमंत्रित किया गया था, जिसे यादव इंफ्रास्ट्रक्चर अंबिकापुर को दिया गया। भवन निर्माण की अवधि चार माह थी। निर्माण कार्य 15 सितंबर 2021 को शुरू होने के बाद से अब तक यह कार्य अपूर्ण है। बताया जा रहा है कि तत्कालीन सहायक अभियंता और कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड अंबिकापुर का सांठगांठ होने के कारण 18 जनवरी 2022 को नर्मदापुर के 10 बिस्तरीय आइसोलेशन एवं 14 फरवरी 2022 को कमलेश्वरपुर के 10 बिस्तरीय आइसोलेशन वार्ड के भवन का बिना छत ढलाई कराए भुगतान यादव इंफ्रास्ट्रक्चर को कर दिया गया। छत ढलाई के भुगतान का छह माह बीतने के बाद भी अब तक निर्माणाधीन भवन की स्थिति जस की तस है। इसके अलावा जो कुछ भी निर्माण कार्य हुआ है वह भी गुणवत्ता के पैमाने पर खरा नहीं उतर रहा है। गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदारों के साथ सांठगांठ करते हुए द्वय अधिकारियों के द्वारा निर्माण पूर्व धनराशि जारी करना सवालों के घेरे में है। शिकायतकर्ता ने दोनों अधिकारियों पर नियम विरुद्ध शासन के नियमों को ताक पर रखकर पैसों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। विगत नौ वर्षों से निजी स्वार्थ के लिए चहेते ठेकेदारों की मिलीभगत से बिना कार्य कराए उसका मनमाफिक भुगतान करने का सिलसिला चल रहा है। वहीं अच्छा कार्य करने वाले ठेकेदारों के बिल में हस्ताक्षर करना हो तो कमीशन की रकम पर निगाह टिकी रहती है।नौ वर्षों से कुंडली मारकर बैठे अधिकारीसहायक अभियंता कृष्ण दत्त अग्निहोत्री और कार्यपालन अभियंता मृत्युंजय साहू विगत नौ वर्षों से सरगुजा संभाग में ही कुंडली मारकर बैठे हैं। ऐसी गतिविधियों में लगातार इनके नाम सामने आ रहे हैं, परंतु अब तक इन पर किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे भ्रष्टाचार की जड़ मजबूत हो रही है।

Categorized in: