अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन एवं पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से, विधिनुरुप, प्राथमिकता के साथ शीघ्रातिशीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से जनदर्शन कार्यक्रम आयोजन चलाया जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय कुमार यादव (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में प्रत्येक बुधवार को आयोजित किये जा रहे जनदर्शन कार्यक्रम में संशोधित कर, प्रत्येक माह के 15 एवं 30 तारीख को दोपहर 12 से चार बजे तक जनदर्शन कार्यक्रम आयोजन करने हेतु तिथि निर्धारित किया गया। उक्त जनदर्शन कायर्क्रम तिथि को शासकीय अवकाश रहने पर अगले कार्य दिवस को आयोजन निर्धारित किया जायेगा। पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के आयोजन से आमजनों /पीडितों के शिकायत पत्रों के समस्याओं आवेदकों से प्राप्त आवेदन पत्रों पर प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण होने के साथ- साथ लोगों का पुलिस/प्रशासन के प्रति भरोसा और अधिक मजबूत होगा।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय कुमार यादव (भा.पु.से.) द्वारा अपील की गई है कि संशोधित जनदर्शन कार्यक्रम प्रत्येक माह के 15 एवं 30 तारीख को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में आयोजित किया जाएगा एवं आम जनों को किसी प्रकार की कोई शिकायत हो तो अपनी शिकायत लेकर जनदर्शन कार्यक्रम में आकर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं।

Categorized in: