राजेन्द्र ठाकुर/ बलरामपुर

बलरामपुर बीते मध्य रात्रि सनवाल थाना अंतर्गत ग्राम लिब्रा में पुलिश द्वारा अवैध रेत उत्खनन कर रहे ट्रैक्टर को रोकने के दौरान ट्रैक्टर चढ़ा देने से आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल सनवाल थाना प्रभारी के द्वारा रामानुजगंज 100 बिस्तर अस्पताल लाया जा रहा था इसी दौरान रास्ते में आरक्षक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात 11 के करीब ग्राम कुशफर में वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण की सूचना पर कार्रवाई करने वन विभाग की टीम के साथ सनवाल थाना के चार आरक्षक मौके पर गए जहा जप्ती पंचनामा सहित अन्य कार्रवाई करने के बाद आगे बढ़े थे। लिब्रा कन्हर नदी से अवैध उत्खनन कर रहे ट्रैक्टर देख कर भागने लगे आरक्षक शिवबचन सिंह उम्र 43 वर्ष के द्वारा रोकने की कोशिश की गई परंतु जोरदार टक्कर ट्रैक्टर मारते हुए आगे बढ़ गया जिससे शिवबचन गंभीर रूप से घायल हो गए आरक्षक को इलाज के लिए रामानुजगंज से बिस्तर अस्पताल लाया जाता परंतु रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

Categorized in: