0 निजी वाहन को भी किया क्षतिग्रस्त 

 सूरजपुर।  जिले में रेत के अवैध कारोबार को बढावा व अवैध करोबारियो को संरक्षण देना जिला खनिज अधिकारी को मंहगा पड गया है। आज रेत के अवैध भण्डार की जांच करने पहुचे प्रभारी जिला खनिज अधिकारी संदीप नायक पर पचिरा के ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर उनके साथ लाठी डंडे से मारपीट कर दिया। फिर भी संतोष नही होने पर उन्हे कीचड में पटककर बुरा हाल कर उनकी गाडी पर हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुरे मामले की शिकायत खनिज अधिकारी ने कोतवाली थाना पर करने पर पुलिस ने चार ग्रामीणो पर धारा 186,332,353,427,294,506,323,34 के तहत अपराध दर्ज किया है। खनिज अधिकारी संदीप नायक ने पुलिस को बताया कि वे पचिरा गिरवरगंज में लगभग 20 ट्रेक्टर रेत भण्डारण की जांच करने पहुचे थे निजी भूमि स्वामी मदेश्वर कुर्रे, संत लाल कुर्रे सहित दो अन्य ग्रामीणो से पुछताछ करने पर अश्लील गाली गलौज करते हुये उनके उपर लाठी डंडे से हमला कर आहत कर दिया। इस दौरान वे बचने के लिये गाडी भागने लगे तो उनकी वाहन पर हमला कर शीशा को फोड दिया।


0 अवैध रेत तस्करों को बढावा देना मंहगा पडा
जिले में खुले आम अवैध रेत कारोबार जारी है तो वही विभाग अवैध रेत कारोबारियों को संरक्षित कर अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के बजाया जमकर सुपोषित किया गया। खुले तौर अवैध कारोबार की सुचना देने पर उल्टे सीधे बात कर दलील देने वाले खनिज अधिकारी संदीप नायक अवैध रेत के कारोबार को लेकर विवादो में रहे। लोग यहा तक आरोप लगाते है की अवैध रेत के बडे कारोबारियों को खुली छुट दे रखी थी जबकि छोटे मोटे कार्यवाही कर बस खानापुर्ति करते रहे। 

Categorized in: