बलरामपुर ज़िले के वाड्रफनगर चौकी पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अम्बिकापुर से उत्तर प्रदेश जा रही एक महिंद्रा बस से 92 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है।
मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने वाड्रफनगर चौकी के सामने महिंद्रा बस क्रमांक UP17 AT 3835 को रोककर विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान बस में सफर कर रहे चार संदिग्ध व्यक्तियों के बैग एवं झोले से गांजा के 1-1 किलोग्राम वजन वाले पैकेट बरामद किए गए।
गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी उड़ीसा राज्य के रहने वाले हैं
राज मुण्डा उम्र 23 निवासी महेशडीह, थाना यऊन, जिला सुंदरगढ़
सोनू बरूवा उम्र 25 निवासी टेंगीबाड़ी, वार्ड 16, महेशडीह, सुंदरगढ़
विक्रम भेंगरा उम्र 23, निवासी लूराडीपा, थाना यऊन, सुंदरगढ़
विजय सेर्देस्थिा उम्र 23 निवासी परगति नवापड़ा, थाना वाना, सुंदरगढ़
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देश पर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए निरंतर पेट्रोलिंग व निगरानी बढ़ाई गई है। इसी कड़ी में थाना बसंतपुर प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सोनी एवं चौकी वाड्रफनगर के स्टाफ ने स.उ.नि. पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
चारों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 00/2025, धारा 20(B)(ii)(C) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Categorized in: