रायपुर. भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ग्रहण के बाद 7 जून को पदभार ग्रहण करेंगे। इस से पूर्व भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव सरगुजा भाजपा के पदाधिकारीयो के साथ उनके गृह ग्राम बगिया जशपुर जा कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी ।


श्री साय के नियुक्ति के संबंध में कोई कार्यक्रम तय नहीं किया गया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी कोई समारोह नहीं होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उनका स्वागत किया जाएगा। बड़े पदाधिकारियों की मौजूदगी में वे प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे। बता दें कि साय तीसरी बार छत्तीसगढ़ भाजपा की कमान संभालेंगे। वे पहले प्रदेश अध्यक्ष हैं, जिन्हें तीसरी बार मौका दिया गया है।

Categorized in: