मनेंद्रगढ़ ! छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विभाग मंत्रालय के एक आदेश के तहत नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के लिए कांग्रेस के कर्मठ जुझारू कार्यकर्ता अनिल वर्मा एवं अबरार अहमद को एल्डरमैन पार्षद बनाया गया है ! उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा पूर्व में 5 एल्डरमैन पार्षद नियुक्त किए गए थे जिस सूची में 2 नाम निर्वाचित पार्षदों के थे जिसमें संशोधित करते हुए नगरीय प्रशासन विभाग मंत्रालय ने अपने एक नए आदेश के तहत अनिल वर्मा एवं अबरार अहमद को नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के लिए एल्डरमैन पार्षद नियुक्त किया है ! कांग्रेस के लिए समर्पित कार्यकर्ता अनिल वर्मा एवं अबरार अहमद को एल्डरमैन पार्षद बनाए जाने पर मनेंद्रगढ़ के समस्त कांग्रेस जनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी है ! नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षद अनिल वर्मा एवं अबरार अहमद ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है ! एल्डरमैन पार्षद बनाए जाने पर अनिल वर्मा व अबरार अहमद ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उस जिम्मेदारी का निर्वहन उनके द्वारा इमानदारी पूर्वक कर शहर के विकास में सहभागी बनेंगे !

Categorized in: