जौनपुर- उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां ट्रक की चपेट में आने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवारों की जान गई.
पूरी घटना बदलापुर के अंबेडकर तिराहा की है. पुलिस के मुताबिक, एक बाइक पर सवार होकर 3 युवक जा रहे थे. इसी दौरान एक ट्रक ने उनको रौंद दिया. इससे तीनों की ही मौक पर मौत हो गई.
पुलिस ने परिजनों को भी सड़क दुर्घटना की जानकारी दी. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई.

Categorized in: