सोशल मीडिया पर दोस्ती और फिर उसके बाद प्यार के किस्से कई बार सुने और देखे होंगे। इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। यूपी के मेरठ में एक शादीशुदा महिला ने प्रेमी की खातिर पति से सारे रिश्ते तोड़ लिए। महिला प्रेमी के साथ दो दिन रुकी और नौ साल की शादी भूल गई। पति ने महिला को साथ चलने के लिए बोला तो उसने मना कर दिया। महिला के इस व्यवहार की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर निवासी महिला का मेरठ जिले के बहसूमा निवासी समसपुर के युवक से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हो गई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। दोनों के बीच दोस्ती प्यार में कब बदल गई किसी को पता नहीं चला। दोनों एक-दूसरे पर जान लुटाने लगे। इस बात की भनक महिला के पति को भी नहीं थी। प्रेमी ने महिला से मिलने की इच्छा जताई तो महिला भी राजी हो गई। महिला बहाना बनाकर प्रेमी से मिलने पहुंची। दो दिनों तक महिला प्रेमी के साथ ही रही। प्रेमी की दो दिनों की मोहब्बत महिला पर इस कदर चढ़ी कि वह नौ साल की शादी ही भूल गई।

इस दौरान महिला की तबियत खराब हो गई। इसके बाद प्रेमी ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से ही महिला ने पति को पूरी जानकारी दी और शादी तोड़ने की बात कही। इसके बाद पति समेत ससुराल वाले अस्पताल पहुंचे। यहां भी महिला ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी। बहुत समझाने के बाद महिला ने नहीं मानी। बात पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने घंटों चले हंगामे के बाद महिला को मायके वालों के साथ जाने के लिए राजी किया।

Categorized in: