रायगढ़ – खेत में जाने की बात कहकर एक शादीशुदा महिला लापता हो गई। महिला के पति का कहना है कि वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। महिला के पति ने अपनी पत्नी का पता बताने वाले को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। मामला रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। पति ने बताया कि उसने लव मैरिज की थी और उन दोनों का एक बेटा भी है


जानकारी के अनुसार, लैलूंगा थाना क्षेत्र के गमेकेला के रहने वाले फिली भगत की शादी मुड़ाबहाल में रहने वाली सीमा भगत के साथ हुई थी। दोनों ने 2019 में लव मैरिज की थी। वह दोनों खुश थे। उनका एक बेटा भी है।
महिला के पति ने बताया कि सीमा के साथ उसकी मुलाकात मुड़ाबहाल गांव में बहन की शादी के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी और फिर दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। फिली भगत ने बताया कि वह मैकेनिक का काम काम करता है। बताया जा रहा है कि महिला जिस लड़के के साथ भागी है वह पास के ही गांव का है।


फिली भगत ने बताया सीमा 18 अक्टूबर की सुबह से अचानक लापता हो गई। वह खेत में जाने की बात कहकर घर से निकली थी उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोज शुरू की लेकिन कही उसका पता नहीं चला जिसके बाद 19 अक्टूबर को लैलूंगा थाने पहुंचकर महिला के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

पति फिली को पत्नी के खोजने के दौरान यह पता चला की उसकी पत्नी का किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था पति ने बताया कि उसने सोशल मीडिया में अपने प्रेमी के साथ स्टेट्स लगाया था। । प्रेमी के साथ भाग जाने की जानकारी मिलने के बाद पति ने महिला के ऊपर इनाम घोषित कर दिया। उसने कहा कि जो भी उसे मेरे पास लाएगा उसे 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Categorized in: