अंबिकापुर। सूरजपुर जिला के भटगांव थाना अंतर्गत एक किशोरी के द्वारा घर में खुद का गला रेत लेने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इलाज के दौरान अंबिकापुर के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक भटगांव थाना क्षेत्र के बरपारा की नेहा बरगाह 14 वर्ष, कक्षा 10वीं की परीक्षा दी थी। मृतिका के पिता राजन प्रसाद बरगाह का कहना है कि 16 अप्रैल को अपरान्ह लगभग 3 बजे उनकी पुत्री कहीं घूमने गई थी। पुत्री को धूप में घूमते देखकर उन्होंने उसे घर जाने के लिए कहा, इसके बाद वह घर आई और अपने कमरे में जाकर बिस्तर में लेट गई थी। कुछ देर बाद जब बबली अपनी बहन नेहा के कमरे में गई तो बिस्तर खून से तर था, पास ही रक्तरंजित ब्लेड पड़ा था। गले से खून बह रहा था। यह देखकर वह शोर मचाकर स्वजन को इसकी जानकारी दी। बेटी का गला रेता हुआ देखकर स्वजन के होश उड़ गए। आननफानन में वे उसे होलीक्रॉस अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां 21 अप्रैल को दोपहर 1.45 बजे उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर स्वजन में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करके मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Categorized in: