girija thakur

अंबिकापुर। कैबिनेट मंत्री बनने के उपरांत सरगुजा में प्रथम आगमन पर रामविचार नेताम का  अंबिकापुर शहर के कई जगहों पर स्वागत किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा के बड़े-छोटे कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी प्रात: रेलवे स्टेशन पहुंचे। ढोल-नगाड़ों के साथ श्री नेताम को फूल माला पहनाया। विश्राम गृह से निकालने के बाद रामविचार नेताम मां महामाया मंदिर पहुंचे और मां महामाया का दर्शन कर पूजा-अर्चना करके प्रदेश की प्रगति एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके बाद वे विभिन्न स्थानों पर लोगों से मिले, नगर वासियों ने उनका भव्य स्वागत किया।


स्वागत कार्यक्रम अंतर्गत सतीपारा शंकर मंदिर से पूजा करके वे पंडित दीनदयाल चौक पहुंचे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। यहीं से स्वागत रैली प्रारंभ हुई। देवीगंज मार्ग पर जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवं उनके परिवार, प्रशांत त्रिपाठी सहित अनेक लोगों ने श्री नेताम का फूल माला पहना कर आतिशी स्वागत किया। गांधी चौक पर अभिषेक शर्मा, रविन्द्र तिवारी, रूपेश दुबे, चंद्रशेखर तिवारी सहित बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने श्री नेताम का स्वागत किया। सतीपारा शंकर मंदिर के पास विशाल गोस्वामी, मनोज सोनी, अजय सोनी एवं कार्यकर्ताओं ने श्री नेताम को फलों से तौला और उनका स्वागत किया। पंडित दीनदयाल चौक में मयंक जायसवाल, विमल मंदिलवार, रमेश सोनी, संजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने, महामाया चौक पर अनुराग सिंह देव के साथ लोगों ने लड्डू से श्री नेताम को तौला। बिलासपुर चौक, अस्पताल रोड में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया। संगम चौक में अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं किसान मोर्चा द्वारा, देव होटल के पास, घड़ी चौक में नगर मंडल, महिला मोर्चा और पार्षदों की टीम के साथ लोगों ने श्री नेताम का फूल-माला के साथ आतिशी स्वागत किया।

मजबूत केंद्रीय नेतृत्व व कार्यकर्ताओं के मेहनत की बदौलत सरकार बनाने में हुए सफल-नेताम

संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा आज हम सरकार बनाने में सफल हुए हैं, इसके पीछे हमारा मजबूत केंद्रीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत है। भाजपा की नीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत ने कुशासित और भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेसी सरकार को सरगुजा संभाग में शून्य पर पहुंचा दिया और अब तक का अधिकतम सीट जीत कर हम भाजपा की सरकार बनाए। उन्होंने सरगुजा संभाग से मुख्यमंत्री और तीन कैबिनेट मंत्री देने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने सरगुजा जिला से पहली बार तीनों सीट जीतने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व की सराहना की और सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित की। लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि हम सभी ने एक हो कर कार्य किया। सामूहिक नेतृत्व से संगठन को बहुत मजबूती मिली और सबके प्रयास से हम सफल हुए। उन्होंने श्री नेताम के लंबे अनुभव का लाभ और मार्गदर्शन प्राप्त होने की बात कही। जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने सबको बधाई दी और एकजुट हो कर आगे काम करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता और आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला, मंडल, बूथ, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Categorized in: