बलरामपुर। पस्ता ग्राम के तुरिया पारा में रहने वाला ग्रामीण आज सुबह जैसे ही घर से बाहर निकला इसी दौरान पहले से वहां मौजूद दो भालू के बच्चे एवं एक मादा भालू ने बुरी तरह से हमला कर ग्रामीण को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण के चिल्लाने के बाद आसपास से काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इसके बाद भालू को भगाया गया। स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल घायल ग्रामीण को जिला चिकित्सालय बलरामपुर भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह 6 बजे के करीब चरण नाग उम्र 60 वर्ष अपने घर के बाहर जैसे ही निकला तभी दो भालू के बच्चे एवं 1 मादा भालू के द्वारा हमला कर दिया गया। जिससे घायल हो गए एवं चिल्लान लगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि चरण करीब 10 मिनट तक भालुओं से बचने का प्रयास करता रहा, परंतु इस दौरान भालू के द्वारा बुरी तरह से चरण को घायल कर दिया। उसे पैर और सिर में काफी गंभीर चोटें आई हैं। काफी संख्या में स्थानीय लोगों के द्वारा एकत्रित होने के बाद भालू बीच बस्ती होते दुर्गा मंडप होते परती गांव की ओर भाग गया।

घायल ग्रामीण को रोजगार सहायक संजय यादव, अरुण गुप्ता,उपेंद्र गुप्ता, एकांत यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने तत्काल निजी वाहन से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। घटना के बाद ग्रामीण के चिल्लाने के बाद तत्काल स्थानीय लोग जुट गए जिससे ग्रामीण की जान बची।

Categorized in: