बीच सड़क में बैठा रहा था सवारी, ऑटो चालक के विरूद्ध केस दर्ज

अंबिकापुर। रेलवे स्टेशन मार्ग में बीच सड़क पर यातायात में बन रही अवरोध की स्थिति को देखते हुए प्रधान आरक्षक ने ई-रिक्शा के चालक को सड़क के किनारे वाहन खड़ा करके सवारी बैठाने के लिए कहा, जिस पर वह आवेशित होकर गाली-गलौज करते हुए डंडा निकालकर मारपीट पर उतारू हो गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोग पहुंचे और बीच-बचाव किए। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी ई-रिक्शा के चालक के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस लाइन अंबिकापुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक देवनारायण सिंह नेताम ने गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मौखिक आदेश पर वह रेलवे स्टेशन अंबिकापुर में ड्यूटी कर रहा है। 29 मार्च को ड्यूटी के समय सुबह करीब 8.40 बजे रेल्वे स्टेशन में ऑटो स्टेशन पार्किंग में ड्यूटी के बीच दुर्ग से अंबिकापुर आने वाली ट्रेन पहुंची, जिस कारण काफी भीड़ हो गया था। इस दौरान सोल्ड ई-रिक्शा का चालक शान्तनु पाल अपने रिक्शा को बीच रोड में खड़ा करके सवारी बैठा रहा था, जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। आरोप है कि ई-रिक्शा के चालक को साइड में ऑटो लगाकर सवारी बैठाने के लिए कहने पर वह सार्वजनिक स्थान पर ड्यूटी के दौरान शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए ई-रिक्शा में रखे बांस के डंडा से हमला करने का प्रयास करने लगा। इस दौरान आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव किए। रिपोर्ट पर पुलिस ने ई-रिक्शा के चालक के विरूद्ध बीएनएस की धारा 132, 221, 296, 351(3) का मामला दर्ज कर लिया है।

 

Categorized in: