अंबिकापुर। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण विभाग शिवराज सिंह चौहान आज 13 मई को अंबिकापुर में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन पीजी कॉलेज ग्राउंड में किया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को खुशियों की चाबी देंगे और आवास का निर्माण प्रारंभ करने वाले हितग्राहियों का भूमिपूजन कर उन्हें आवास का स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में राज्य में नवनिर्मित 51 हजार प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों का गृह प्रवेश करवाएंगे और सरगुजा संभाग अंतर्गत निर्मित प्रधानमंत्री जनमन सड़कों का वर्चुअल लोकार्पण होगा। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्व सहायता समूह की दीदियों, कैडर दीदी, लखपति दीदियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप केंद्रीय राज्य मंत्री आवास एवं शहरी मामले तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व अरूण साव उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वित्त एवं प्रभारी मंत्री सरगुजा ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह, बैकुण्ठपुर विधायक भईयालाल राजवाड़े, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, प्रतापपुर विधायक शंकुतला पोर्ते, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल राम प्रताप सिंह, अध्यक्ष वन विकास निगम राम सेवक पैकरा, गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह एवं नगर पालिक निगम अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत होंगे।

Categorized in: