अंबिकापुर। अंबिकापुर-बिलासपुर, नेशनल हाइवे में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक, पुल के नीचे गिर गई। घटना मणीपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाइवे में तेज गति से जा रहे ट्रक क्रमांक बीआर 06 जीजी 1069 से चालक का नियंत्रण हट गया और अनियंत्रित ट्रक पुल के नीचे गिरकर पलट गई। हादसे में ट्रक का चालक बाल-बाल बच गया, वहीं ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद मौके लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल मणीपुर थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले में अग्रिम पड़ताल कर रही है

Categorized in: