अंबिकापुर। मणीपुर थाना पुलिस ने चोरी की दोपहिया वाहन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जीवन ज्योति हॉस्पिटल मे बिलिंग का कार्य करने वाले विशाल कश्यप निवासी गंगापुर नालापारा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 04/01/26 को वह रोजाना की तरह मोटरसायकल पल्सर क्रमांक सीजी 15 डीके 8921 को पार्किंग स्टैंड में खड़ा करके अंदर काम करने गया था। ड्यूटी खत्म करके रात 8 बजे वापस आया तो मोटरसायकल नहीं था। रिपोर्ट पर धारा 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर पुलिस ने विवेचना में लिया था। इसी क्रम में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि हर्राटिकरा निवासी रामेश्वर दास चोरी के वाहन में घूम रहा है। पुलिस टीम आरोपी अता उर्फ रामेश्वर दास पिता सखा दास 25 वर्ष निवासी हर्राटिकरा को घेराबंदी करके पकड़ी और आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए मोटरसायकल को जप्त कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल सिंह, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, रामशंकर यादव, राजेंद्र लकड़ा, पवन गुलेरी सक्रिय रहे।

Categorized in: